breaking post New

वंदे मातरम मित्र मंडल की छठी बैठक कोटा के गुडविल पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई।

बिलासपुर व कोटा के सनातन धर्म प्रेमी हिंदुस्तानी बंधु हुए उपस्थित।

कोटा - वन्देमातरम मित्र मण्डल कोटा की छठवीं बैठक 02 जून 2026 को गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में सम्पन्न हुई। इस बैठक के आयोजक, सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता रहे। 

इस बैठक में कोटा प्रभारी प्रफुल्ल चौहान, प्राथो मुख़र्जी, आयोजक श्री आर डी गुप्ता, संयोजक विनोद गुप्ता, सह संयोजक, राम नारायण तिवारी, पार्षद बैंकट लाल अग्रवाल, सतीश तिवारी, मंजीत पवार, चन्द्र प्रकाश तिवारी, संतोष जायसवाल,प्रशांत गुप्ता,संदीप गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक गण सनातन धर्म प्रेमी हिंदुस्तानी बंधु उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा की गई, हिंदी, हिन्दू,
हिंदुस्तान व सनातन धर्म की रक्षा के बारे में सबसे बिचार साझा किए गए।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र जैन के मार्गदर्शन में वंदेमातरम मित्र मंडल तेजी से अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर रहा है।इस समय इसमे पाँच हजार  हिंदुस्तानी भाई बहन सनातन धर्म की परंपरओं को आगे बढ़ाने की लिए संगठित रूप से जुड़े है यह संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। आप भी जुड़कर माँ भारती के लाडले व हिंदुस्तानी होने का गर्व महसूश करें। और अपने भाई बहनों की सुरक्षा के साथ अखण्ड भारत के निर्माण का संकल्प लें,जय हिंद.. जय भारत..जय मातृभूमि।
Get Loan

Comments