breaking post New

समर्थगुरुदेव एवं परमगुरु ओशो की असीम कृपा से दिनांक 5 अक्टूबर 2025 को समर्थगुरु साधना केंद्र, चांपा का उद्घाटन हुआ...

जिसमें 114 लोग, इस उद्घाटन अवसर पर होने वाले एक दिवसीय ध्यान एवं सत्संग शिविर में शामिल हुए.

इस शिविर में बिलासपुर से समर्थगुरु धारा के सक्रिय साधकगण जैसे आचार्य पी पी सिंह जी, स्वामी रामपाल जी, स्वामी योगेश पांडेय जी, मां सविता जी, स्वामी मनमोहन जी एवं अन्य उपस्थित थे। मुंगेली से एक सक्रिय साधकों की टीम इस शिविर में शामिल हुई जिसमें मुख्य रूप से स्वामी रजनीश उपाध्याय जी, आचार्य पद्मराज जी, स्वामी संजय वैष्णव जी, स्वामी सोम उपाध्याय जी, राजेश लहरें स्वामी जी उपस्थित थे। कोटा से भी आचार्य नवीन गुप्ता जी, मां अनीता गुप्ता जी, प्रशांत गुप्ता जी एवं आर डी गुप्ता जी उपस्थित थे।

इस शिविर में समर्थगुरू धारा के नए पदाधिकारियों को सम्मानित एवं स्वागत किया गया एवं उनके इस शिविर में विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद ,जिनका सहयोग निरंतर समर्थगुरु धारा मैत्री संघ चांपा को मिलता रहा है-
जिला कोआर्डिनेटर जांजगीर -
कुलदीप सिंह जी
जांजगीर सिटी कोआर्डिनेटर -
श्री कुलेश्वर सिंह जी
मस्तूरी सिटी कोर्डिनेटर -
मनमोहन सिंह जी
चांपा सिटी कोऑर्डिनेटर -
श्री चमन साहू जी
सिटी कोऑर्डिनेटर (बिलासपुर )3
श्रीकृष्ण चंद्रा जी
श्री विकास सिंह जी
श्री शिवपाल उपाध्याय  जी
मुंगेली सिटी कोऑर्डिनेटर -2
सोम उपाध्याय जी
राजेश लहरे जी
इस शिविर के पहले सत्र में मुंगेली के बहुत ही प्यारे स्वामी जी, स्वामी ज्ञानसागर जी ने साधकों को आनंदित जीवन जीने की कला बताते हुए कुण्डलिनी ध्यान को बहुत ही सूक्ष्म और सारगर्भित तरीके से समझाया और उसका प्रयोग कराया साथ ही उन्होंने साधना केंद्र की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।

इसके बाद आचार्य पद्मराज जी ने अहंकार को पोषण देने वाले नकारात्मक भावों के बारे में समझाया और ब्रह्मनाद ध्यान का प्रयोग कराया.
और तीसरे सत्र फीडबैक के सत्र में आचार्य पी पी सिंह जी ने सभी नए साधकों से बातचीत की, उनकी साधना में प्रगति कैसे हो, इस पर प्रकाश डाला।...
जय समर्थगुरुदेव...
जय ओशो ...
जय सूफी बाबा ...
जय गुरुनानक देव जी...

Get Loan

Comments