breaking post New

रक्तदान दिवस पर संभागीय डाक अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों ने रक्दान कर पेश की मानवता की बड़ी मिशाल।

अमूल्य दान- जीवनदान है रक्तदान..इसका नही है कोई मोल।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

बिलासपुर-  संसार मे सभी दानों में सबसे बड़ा जीवन दान होता है। और रक्त की एक एक बूदों से जीवन का संचार होता है। रक्त दान महान परोपकारी सर्वश्रेष्ठ दान है। रक्तदान दिवस के अवसर पर  दिनांक 14 जून 2025 को रक्त दान दिवस के खास अवसर पर प्रधान डाकघर बिलासपुर में अधीक्षक डाकघर विनय प्रसाद जी के नेतृत्व मे एवं सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता जी, ब्लड बैंक हेड डॉक्टर अनुभव वर्मा जी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 इस खास अवसर पर डाकघर के समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने बढ़चढकर रक्तदान कर अपने मानवीय धर्म का पालन किया। रक्तदान से बड़ा इस संसार मे कोई दान नही है।
Get Loan

Comments