breaking post New

कोटा में एक ही रात में टूटे कई घरों के ताले हुई चोरी। पुलिस जांच में लगी।

कोटा- एक ही रात चोरों ने की कई घरों में चोरी पूर्व कांग्रेसी पार्षद सारिका शैलेश गुप्ता के घर समेत आस पास के घरों में चोरी की वारदात को दिया गया अंजाम।
मिली जानकारी के अनुसार चार घरों के ताले टूटे और चोरी की घटना बीती दरम्यानी लगभग 2 से चार बजे रात में हुई, कोटा में मेनरोड से लगे घरों में चोरी हुई। नगर के प्रतिष्टित ब्यवसाई और कांग्रेश के पर्व पार्षद शैलेश गुप्ता और डॉ राम अग्रवाल के घरों में और आसपास के घरों में चोरी हुई। लाखो रुपये नगदी और समान हुआ चोरी जबकी आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची और जाँच में लग गई डॉग स्क्वाड भी बिलासपुर से आया और पता साजी की गई। परंतु कोई ठोस सफलता अभी नही मिली है। 

शैलेष गुप्ता ने बताया कि 18 दिसम्बर की रात में लगभग 2 बजे के बाद चोर घर मे घुसे होंगे क्योंकि 12 बजे तक सब जग रहे थे उसके बाद चोरी हुई, दुकान का सामान और नगदी 1 लाख से ऊपर की रकम चोर ले गए अभी देख रहे है कुछ और समान चोरी हुआ है क्या।
वंही बगल में कांग्रेश के वरिष्ठ नेता डॉक्टर राम अग्रवाल के घर भी चोरी हुई वंहा से भी चोरों ने समान व नगदी चोरी की
आसपास भी दो घरों में और रात में चोरी हुई, चोर बे खौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिये और घरवालों को पता नही चला। गस्ती पुलिस को भी भनक तक नही लगी जबकि मेन रोड के घरों में चोरी हुई है।

कोटा थाना प्रभारी टी एस नवरंग ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है चोरी की जाँच कर अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है सीघ्र ही पुलिस चोरों तक पहुँच जाएगी गिरफ्तार करेगी। संदिग्धों, अपराधियो पर लगातार करवाई की जा रही है समय समय पर।इस घटना को अंजाम देने वाले चोरों को बख्शा नही जाएगा पुलिस जल्द ही इनको इनके अंजाम तक पहुचायेगी।
Get Loan

Comments