breaking post New

तीरंदाजी में बिजौर की छात्रा ने लहराया परचम।

एनटीपीसी सीनियर नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप जमशेदपुर झारखण्ड में सिल्वर तो 38वीं तीरंदाजी प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधकर परिवार और विद्यालय का बढ़ाया मान।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौर बिलासपुर की कक्षा 9 वीं की छात्रा चांदनी साहू ने एनटीपीसी सीनियर नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप जमशेदपुर झारखण्ड में 15 दिसम्बर से 20 दिसंबर 2024 तक आयोजित प्रतियोगिता में इंडियन राउंड बालिका वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।साथ ही 38 वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि देहरादून उतराखण्ड में आयोजित हुई जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंडियन राउंड एकल में टीम में कास्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय की छात्रा चांदनी साहू के राष्ट्रीय स्तर पर मैडल प्राप्त करने पर संस्था की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मनीषा मिश्रा, श्री आदित्य कुमार कश्यप, श्रीमती हेमकांति नायक, श्री तुलाराम भास्कर श्रीमती मधु जायसवाल, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती नीलिमा मिश्रा, श्रीमती रजनी सिंह श्रीमती अर्चना सिंगरौल,श्रीमती आरती अग्रवाल,श्रीमती श्वेता उपाध्याय श्रीमती सरोजनी साहू,श्रीमती प्रीति मसीह, श्रीमती सुनीता धुर्वे, श्रीमती नंदिनी छात्रे, श्री योगेश पाण्डेय, अंजू मौर्य नंदनी श्रीमती अन्वया पाण्डेय, श्रीमती रचना तिवारी श्री दुष्यन्त दीवान श्री हितेश वैष्णव हनिष डेविड व्यायाम शिक्षक सुभाष त्रिपाठी एवं समस्त स्टाफ हर्ष व्यक्त करते हुए चांदनी साहू को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
Get Loan

Comments