breaking post New

आदिवासी सेवा सहकारी समिति कोटा एवं अमाली मे धान खरीदी का शुभारंभ हुआ ।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 


करगी रोड कोटा- कोटा के अन्तर्गत आने वाले आदिवाशी सेवा सहकारी समिति कोटा मे  धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभांरभ किया गया, खरीदी चालू होने से किसानों मे काफी उत्साह दिखा, क्योंकि खरीदी केंद्र होने से अब उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य एवं समय पर भुगतान मिलने की सुविधा उपलब्ध होगी।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा के जिला अध्यक्ष( ग्रामीण)मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल, जनपद   अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, एवं कोटा सहकारी समिति के अध्यक्ष उत्तम प्रजापति, और कोटा सहकारी समिति के प्रबंक रूपवंत सिंह ठाकुर,और कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू,,मौजूद रहे, आज धान खरीदी होने से किसानों के चेहरे खिल उठे, आस पास के किसान भी आज धान खरीदी मे मौजूद रहे, किसानों ने शासन से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुरु होने का स्वागत किया।किसानों ने कहा इस साल उत्पादन अच्छा रहा,

समिति के अध्यक्ष उत्तम प्रजापति ने कहा कि सभी किसानों को क्रमवार टोकन देकर पारदर्शी व्यवस्था मे धान खरीदी की जाएगी, शुभांरभ कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण सम्पन्न हुआ।जिसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।
Get Loan

Comments