श्रावण मास में भोलेनाथ की भक्ति में डूबे रहते है भक्तगण।
कोटा बिलासपुर- श्रावणमास हरियाली प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण मास है इसमें बाबा भोलेनाथ भगवान विष्णु जी के शयन करने के कारण संसार मे चर अचर जड़ चेतन सभी की देख रेख करते है। श्रावण मास में भक्तगण शिव आराधना में लीन रहते है शिवालयों में घरों में पूजा पाठ रामायण पाठ रुद्राभिषेक होते रहते है।
गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में इस बर्ष भी श्रावण माह में अग्रहरी महिला मंडल कोटा के द्वारा सर्वमनोकामना पूर्ण करनेवाला अत्यंत कल्याणकारी सुन्दरकाण्ड का भब्य सामूहिक पाठ भजन कीर्तन के साथ किया गया। सभी ने भगवान शंकर जी के ग्यारहवें औतार श्री हनुमान जी की आराधना पूजा कर प्रसाद वितरण किया


श्रावण उत्सव मनाया।सावन महीने में धरती सोलह श्रंगार कर,प्राकृतिक सुंदरता में चार चाँद लगती है। और इस सुंदर छटा को देखने के लिए सभी का मन लालायित रहता है।
Comments