breaking post New

भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस का प्रहार..किया गया गिरफ्तार।

162 लीटर कच्ची महुआ शराब की जप्त, कीमत लगभग 32400 रुपये।

600 से 700 लीटर के लगभग महुआ लदान को मौके पे ही किया गया नष्ट

कोटा बिलासपुर-  मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत  अब *सुशासन तिहार* के निर्देशों के पालन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ(1) अपराध क्रमांक  333/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
(2) अपराध क्रमांक 334/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
के विरुद्ध कार्यवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशिन पर कार्यवाई की गई है।
दिनांक 13.04.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिल्लीबंद एवं कपसिया कला  में अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब निर्माण कर बिक्री कर रहे हैँ।

मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में  02 टीम गठित कर 01 टीम ग्राम बिल्लीबंद एवं 01 टीम ग्राम कपसिया कला में रेड कार्यवाही करते हुये ग्राम बिल्लीबंद में आरोपी छोटू राजेश्वर बंजारे पिता धनेश्वर बंजारे उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 2 लीटर क्षमता वाला प्लास्टिक बोतल में भरा हुआ 2 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 10 लीटर जारीकेंन में भरा हुआ अवैध महुआ शराब कुल जुमला 12 लीटर जप्त किया गया है तथा ग्राम कपसिया कला में आरोपियां अमरीका बाई लहरे पति तीजराम लहरे उम्र 45 वर्ष निवासी कपसिया कला के कब्जे से कल 150 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹30000 को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

उक्त कार्यवाही में कोटा थाना प्रभारी श्री सुमित कुमार  (प्र.भा.पु.से.),उप निरीक्षक राज सिंह , सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे , आरक्षक 192 धर्मेन्द्र साहू ,महिला आरक्षक 933 दीपिका लोनिया  का विशेष भूमिका रही।

Get Loan

Comments