प्रतीक त्रिवेदी,गुंजन त्रिवेदी और उनके सहयोगियों के द्वारा अपने पितामह की याद में कराया जा रहा मैच।
पाँच वर्षो से इसी तरह रात्री कालीन क्रिकेट मैच का हो रहा शानदार आयोजन.. दूर दूर के खिलाड़ी लेते है भाग।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-बिलासपुर-- कोटा में प्रतिवर्ष रात्रिकालीन प्लास्टिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता एस एम टी क्लब द्वारा थाना ग्राउंड में गुंजन त्रिवेदी और उनकी टीम के द्वारा आयोजित की जाती है यह लागतार शानदार पाँचवा वर्ष है।

स्वर्गीय श्याममनोहर त्रिवेदी जी की स्मृति में नातियों के द्वारा अपने पितामह ( बाबा श्री ) की याद में बिगत पाँच वर्षों से प्लस्टिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता जनवरी में कई जाती है।इस वर्ष भी यह क्रिकेट प्रतियोगिता कई दिनों से शाम 8 बजे से रात्री 12 बजे तक चलती है प्रतिदिन 3 टीमें मैदान में खेलती है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना पड़ता है। इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम के प्रतिभागियों को जीतने पर प्रथम पुरष्कार आयोजन समिति के द्वारा 51000/-रुपये दिए जाएंगे,इसी तरह द्वतीय और तृतीय विजेता टीम को भी सम्मानजनक पुरष्कार दिया जाएगा। आयोजन समिति के द्वारा बाउंड्री बाल के बाहर दर्शकों को बाल कैच करने पर 50/- रुपये का नकद पुरष्कार दिया जाता है। कमेंट्री बॉक्स से लगातार कमेंट्रेटरों के द्वारा खेल के स्कोरिंग की जानकारी दी जाती है।

उद्घाटन सत्र में एस डीओपी पुलिस और थाना प्रभारी कोटा ने उद्घाटन कर खेल की सुरुआत की। इसी तरह अगले दिन की सुरुआत में कोटा प्रेस क्लब के पत्रकारों को अतिथि के रूप में प्रतीक त्रिवेदी के द्वारा आमंत्रित किया गया था,खेल की सुरुआत में सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने सिक्का उछाल कर खेल की सुरुआत की टास जितने वाली टीम ने लंबा स्कोर बना कर खेल खेला करण यादव फैन्स क्लब और बाबा महाकाल की टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
मंचस्थ प्रेस क्लब अध्यक्ष सूरज गुप्ता, प्रेस क्लब के संरक्षक संजीव शुक्ला, सचिव जाबेद खान, पदाधिकारी विकाश तिवारी, प्रेस क्लब कोटा के संरक्षक, सदभाव पत्रकार संघ में प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता का गुंजन त्रिवेदी, प्रतीक त्रिवेदी, हासिम अली और समिति के पदाधिकारियों ने मंचस्थ अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। सभी अतिथि पत्रकारों ने खिलाड़ियों से परिचय कर उनकी हौसला अफजाई की, और दर्शकों के साथ रोमांचक मैच का आनंद लिया।
अपने परिजनों और पूर्ब नगर पंचायत अध्यक्ष, जनप्रिय रहे नेता स्व.श्री श्याममनोहर त्रिवेदी जी की स्मृति में यह क्रीमेंट मैच प्रेम एकता सद्भावना का संदेश देता है।और उनके नातियों और नगरवासियों के द्वारा यह मैच कराकर उनको याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की जाती है।
Comments