breaking post New

डाक विभाग के कर्मचारी के ऊपर गबन के मामले में दर्ज हुआ अपराध।

ग्राहकों के पैसों में किया गबन,विभागीय जाँच के बाद 3 वर्षो में दर्ज हुआ अपराध।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा बिलासपुर - बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले करगीखुर्द पोस्टऑफिस का मामला आया सामने।

मिली जानकारी के अनुसार करगीखुर्द पोस्टऑफिस के एक बाबू ने 2017से-22 तक में कई ग्राहकों का पैसा निकाल कर गबन कर दिया।

जब ग्राहकों को पैसा नही मिला तब लोगो ने डाकविभाग के संभागीय कार्याल जीपीएम में शिकायत किया, विभागीय जाँच सुरु हुई तब पता चला कि  करगी खुर्द में पदस्थ बाबू संतोष पोर्ते ने 2017 से 2022 तक मे 35 से 40 लोगो का पैसा लिया पर जमा नही किया और निकाल कर 7 लाख 13 हजार 180 रुपये का गबन धोखाधड़ी हुई पाई गई।

कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि पेंड्रा उपसंभाग के डाक निरीक्षक अनिल जगत ने इस असय की जानकारी दी और उनकी शिकायत रिपोर्ट पर कोटा थाने में करगीखुर्द में तत्कालीन 2017 से 22 तक पदस्थ डाक विभाग के बाबू संतोष पोर्ते के ऊपर 7 लाख 13 हजार 180 रुपये के गबन धोखधड़ी के मामले में धारा 409 तथा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया अब आगे की बिबेचना की जाएगी।

डाक विभाग एक बड़ी विश्वसनीय संस्था है यंहा पदस्थ जिम्मेदार कर्मचारी चोरी,धोखाधड़ी गबन जैसे कृत्यों में पाए जाने से डाकविभाग की साख पर बट्टा लगता है।
Get Loan

Comments