इंडिया क्राइम न्यूज़
करगी रोड- कोटा भाजपा प्राथमिक सदस्यता महाभियान में विकास सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय प्राथमिक सदस्यता महाभियान 2024 के अंतर्गत कोटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता विकास सिंह ठाकुर को उल्लेखनीय योगदान देने हेतु राजधानी रायपुर में सम्मानित किया गया।

विकास सिंह ने इस अभियान के दौरान 3,032 लोगों को पार्टी से जोड़कर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति की, जो संगठनात्मक रूप से एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कर-कमलों से प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रशंसा पत्र में न केवल उनके कार्य की सराहना की गई, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी व्यक्त की गई हैं।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि विकास सिंह जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयासों से भाजपा संगठन की जड़ें और अधिक मजबूत हो रही हैं। इससे न केवल पार्टी का विस्तार हुआ है, बल्कि आमजन की भागीदारी भी व्यापक हुई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा के पहले सदस्य बने थे। भाजपा का लक्ष्य इस अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सदस्य जोड़ने का है।
इसी क्रम में कोटा विधानसभा क्षेत्र से विकास सिंह ठाकुर ने प्रथम लक्ष्य पूर्ण कर प्रदेश में विशिष्ट स्थान अर्जित किया है।उनकी इस उपलब्धि पर कोटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Comments