breaking post New

प्रवर डाक अधीक्षक बिलासपुर संभाग कार्यालय से 4 मार्गो पर रोड़ ट्रांसपोर्ट का किया गया शुभारंभ।

दूर दराज के क्षेत्रों को त्वरित डाक सेवा का मिलेगा लाभ।

बिलासपुर - प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर संभाग से मिले जानकारी के अनुसार बिलासपुर डाक संभाग अंतर्गत डाक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं तेज़ बनाने के उद्देश्य से दिनांक 18 अप्रैल 2026 से निम्नलिखित 04 मार्गों पर रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (RTN) का शुभारंभ किया गया है। जिनमे *बिलासपुर RMS से लोरमी उप डाकघर तक* इसके अंतर्गत बिलासपुर आर एस, चकरभाठा, बिल्हा, पथरिया, तखतपुर, मुंगेली में डाक सेवायें तुरंत पहुँचेगी। इसी तरह *बिलासपुर RMS से जैजैपुर उप डाकघर* रोड में मस्तुरी, जयराम नगर, गोपालनगर, नरियरा, पामगढ़, खरोद, शिवरीनारायण, बिर्रा, बम्हनी बाजार, जैजैपुर को त्वरित डाकसेवा से जोड़ा गया है।
*बिलासपुर RMS से मरवाही उप डाकघर* में सकरी, गनियारी, करगी रोड, बेलगहना, पेंड्रा रोड, पेंड्रा, मरवाही को शीघ्र ही डाक सेवाएं उपलब्ध होंगी।
*बिलासपुर RMS से भैसमा उप डाकधर* में - कोनी, रतनपुर, पाली, कटघोरा, पोड़ी उपरोड़ा, जमनीपाली, बालको नगर, कोरबा एच ओ, भैसमा को भी जल्दी सुनिश्चित समय पर डाक सेवाओं का लाभ मिलेगा।
इसी प्रकार चंद्रपुर एवं WCL गेवरा मार्ग के लिए भी अति शीघ्र रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (RTN) सेवा प्रारंभ किया जावेगा। इस नई व्यवस्था के प्रारंभ होने से आम जनता को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे-
पहला - डाक वितरण में तेजीः पत्र, पार्सल एवं स्पीड पोस्ट की डिलीवरी पहले से अधिक तेज़ एवं समयबद्ध होगी।
दूसरा - बेहतर कनेक्टिविटीः दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों जैसे लोर्मी, जैजैपुर, मरवाही एवं भैसमा को सीधे एवं नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
तीसरा - व्यापार को बढ़ावाः स्थानीय व्यापारियों एवं ई-कॉमर्स से जुड़े ग्राहकों को पार्सल सेवाओं में सुविधा एवं विश्वसनीयता मिलेगी।
चौथा - सेवा की गुणवत्ता में सुधारः डाक सेवाओं की निगरानी एवं संचालन अधिक प्रभावी होगा, जिससे शिकायतों में कमी आएगी।
पाँचवाँ - समय की बचतः मेल ट्रांसमिशन में देरी कम होगी, जिससे ग्राहकों को त्वरित सेवा प्राप्त होगी।
भारतीय डाक विभाग अपने ग्राहकों को बेहतर, सुरक्षित एवं समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस नई पहल से क्षेत्र के नागरिकों को डाक सेवाओं का अधिकतम लाभ मिलेगा। अब यह स्लोगन चरितार्थ हो रहा है - आपका दोस्त इंडिया पोस्ट-- डाक सेवा- जन सेवा।

Get Loan

Comments