breaking post New

अजपा लिविंग प्रोग्राम में साधकों ने किया निदिधियासन

आचार्य चैतन्य अंशु राष्ट्रीय मेंटल हेल्थ कोर्डिनेटर नियुक्त...

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

बिलासपुर- मुरथल रोड स्थित समर्थगुरु धाम में समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने अजपा लिविंग के साधकों को सदा सुमरिन में रहने के गुणसूत्र दिये। उन्होंने ध्यान योग से चैरेवति प्रोग्राम किए हुए हर साधक के लिए यह तीन दिवसीय प्रोग्राम हर महीने दो बार आयोजित करने का प्रोग्राम रखा है।

 शुक्रवार से रविवार तक चलने वाले इस प्रोग्राम में साधक प्रकृति चिकित्सा और समर्थ गुरु के सान्निध्य का भी लाभ उठाते हैं।

वहीं शनिवार को समर्थगुरु द्वारा रचित श्री सिद्धार्थ रामायण बालकाण्ड का भावपूर्व व तात्विक विवेचन केंद्रीय कोर्डिनेटर आचार्य दर्शन ने किया।यह अमूल्य सत्संग आत्मिक विकास व श्रीराम कथा की गहराई को समझने का अनुपम अवसर है।इसमें देश-विदेश से 800 से ज़्यादा साधक शनिवार को ऑनलाइन जुड़े।

समर्थगुरु ने साधकों तीज पर्व की बधाई देते हुए सुप्रीमकोर्ट के 15 दिशानिर्देशों को हर शैक्षणिक संस्थान में लागू करने के बारे में साधकों को जागरूक किया है। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय मेंटल हेल्थ कोर्डिनेटर बिहार से वरिष्ठ आचार्य चैतन्य अंशु को नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आचार्य सुभाष,ऑनलाइन कोर्डिनेटर आचार्य गगन,आचार्य प्रदीप, आचार्य कुलदीप, प्रशासक सुशील, प्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप नैन,समर्थगुरु सचिव माँ मीराबाई समेत सभी साधकों ने समर्थगुरुदेव के इस क़दम के प्रति आभार प्रकट किया है।
Get Loan

Comments