breaking post New

*शिक्षा विभाग में भी गड़ी चोरों की नजर, खण्ड शिक्षाधिकारी के निवास में हुई चोरी, लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, पुलिस कर रही पतासाजी।*

*शिक्षा विभाग में भी गड़ी चोरों की नजर, खण्ड शिक्षाधिकारी के निवास में हुई चोरी, लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, पुलिस कर रही पतासाजी।*
*खण्ड शिक्षाधिकारी के घर हुई चोरी, डेढ़ लाख नगदी रकम छोड़, सिर्फ जेवरात ले गये चोर, तफ्तीश में लगी पुलिस।*

*आर डी गुप्ता* 
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर* -- कोरबा जिले के करतला विकासखंड में पदस्थ खंड शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एमपी नगर कॉलोनी स्थित आवास में चोरी हो गई।आज सुबह नौकरानी ने इसकी सूचना बीईओ को दी।

शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय अपने परिवार सहित बुधवार से बिलासपुर गए हुए थे। चोरी की सूचना मिलते ही वे कोरबा वापस लौटे। दूसरी ओर वारदात की जानकारी होने पर कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा, रामपुर पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी निरीक्षक पौरुष पुर्रे मातहतों के साथ घटनास्थल पहुंचे। पाया गया कि मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने अलमारी को भी तोड़ा और यहां रखे लाखों रुपए कीमती सोने के जेवरात अपने साथ ले गये है।

 आलमारी में जिस जगह पर जेवरात रखे हुए थे वहीं पास में करीब डेढ़ लाख रुपए नगदी रकम भी रखी हुई थी जिसे चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया। पूरी नगदी छोड़कर जेवरात ले भागे चोरों की करतूत पर भी संदेह हो रहा है।

 पुलिस ने इस मामले में डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली है। घटनास्थल का अवलोकन डॉग स्क्वाड के द्वारा किया गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा मुख्य दरवाजा, अलमारी से अज्ञात चोरों के संबंध में सुराग तलाशने की कोशिश जारी रखी गई है। 

रामपुर थाना प्रभारी श्री पुर्रे ने बताया कि प्रकरण में तहकीकात की जा रही है। चोरी हुए जेवरातों की कीमत का सही आंकलन अभी नहीं हो सका है। चोर अपने साथ नगदी रकम क्यों नहीं ले गए, यह भी एक सवाल बना हुआ है। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
Get Loan

Comments