breaking post New

अग्रहरी समाज की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव,किये अनेको प्रोग्राम।

इस वर्ष आनंदवन में रही सावन की धूम,प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर सावन का उत्सव के माध्यम से किया गया स्वागत।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा बिलासपुर- सावन महीने में त्योहारों के उत्सव का सिलसिला हरियाली तीज से सुरु हो जाता है,इसी माह में धरती माता के आभूषण नागराज की पूजा का उत्सव नागपंचमी के रूप में मनाया जाता है। फिर हरितालिका ब्रत तीजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
सावन भादौ के महीनों में त्योहारों उत्सवों की धूम रहती है।
अग्रहरी समाज की माताओं बहनों बेटियों ने भी 30 जुलाई को प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कोरी डैम के नजदीक आनन्द वन में सावन उत्सव का प्रोगाम रखा और बाजे गाने नृत्य के साथ सावन मास का स्वागत करते हुए हरे हरे सुसज्जित परिधानों से सज संवर कर सावन उत्सव बड़े ही उत्साह खुशी के साथ मनाया। साथ ही नृत्य प्रतियोगिता,गायन प्रतियोगिता,सावन सुंदरी प्रतियोगिता के साथ फैंसी परिधान प्रतियोगिता जैसे बिभिन्न कार्यक्रमो के साथ सभी ने सामूहिक रूप से सावन उत्सव सेलिब्रेट किया।

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में सावन सुंदरी का खिताब श्री मति संध्या गुप्ता को मिला।

 साथ ही चना गेम में प्रथम विजेता श्री मति ऋतु गुप्ता, द्वतीय विजेता श्री मति रश्मि गुप्ता,तृतीय विजेता श्री मति बन्दना गुप्ता, रही बिजेता प्रतिभागियों को अग्रहरी महिला समाज कोटा की तरफ से सम्मानित करते हुए पुरष्कार प्रदान किये गए।

सावन उत्सव में शामिल सभी महिलाओं को सुहाग का समान देकर सम्मानित किया गया।
Get Loan

Comments