breaking post New

शिक्षिका ने अपने पति के जन्मदिवस के अवसर पर.. अपने विद्यालय के सभी बच्चों को किया स्वेटर वितरण।

पत्नी ने अपने पति के जन्मदिवस को नए अंदाज में मनाकर पेश की मानवता की मिसाल।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा बिलासपुर- संकुल केंद्र कन्या कोटा के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कलावती के शिक्षिका श्रीमती प्रियंका दुबे ने अपने पति के जन्म दिवस के अवसर पर शाला में न्योता भोजन कराते हुए सभी बच्चों को स्वेटर वितरण किया।

 वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संकुल प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता,संकुल समन्वयक राजकुमार कोरी, प्रधान पाठक श्रीमती गंगा पैकरा,शिक्षक श्रीमती मीना नेताम,श्रीमती दीपिका गुप्ता,गौरी शंकर साहू उपस्थित रहे। श्रीमती प्रियंका दुबे के इस नेक विचार पहल पर संकुल प्राचार्य के द्वारा शुभकामना व आशीर्वाद प्रदान किया गया।
Get Loan

Comments