breaking post New

गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में हेल्थ कैम्प का हुआ विशाल आयोजन,बड़ी संख्या में छात्र,अभिभावक,व नागरिकों का हुआ हेल्थ चेकअप,दी गई दवा।

बिलासपुर व कोटा के कुशल डॉक्टरों ने दिया परामर्श, नेत्रों,दांतो व शुगर सहित फिजिकल,चेकअप के साथ रक्त परीक्षण भी किया गया।

इंडिया क्राइम न्यूज़

कोटा - गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में हर वर्ष की भांति स्कूल प्रबंधन द्वारा बिलासपुर के कुशल डॉक्टर्स व कोटा स्वास्थ केंद्र के बीएमओ,बीपीएम व डॉक्टर्स के सहयोग से एक बड़ा हेल्थ कैम्प का आयोजन 22 अगस्त को किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों व अभिभावकों,तथा नगर व आसपास के नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जिसमे नेत्रों की मशीन से जाँच व उपचार,दाँतों की जाँच, शुगर, बीपी सहित जनरल फिजिकल चेकअप किया गया, जरूरतमंदों को निःशुल्क दावा भी दी गई। सर्दी,खांसी बुखार,के लक्षण वाले बच्चों व लोगो का मलेरिया,टाइफाईड, शुगर,हीमोग्लोबिन, बी2 बी3 थाइराइड,सिकलिन, की भी जांचें की गई।

इस हेल्थ कैम्प में बिसेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थित अहम रही डॉक्टर 1. डॉ पुरुषोत्तम सिंह चौहान (दंतचिकित्सक )

2. डॉ प्रमिला अमलताश       ( शिशु दंत चिकित्सक)

 

3. डॉ नंदिनी साखरे          ( दंत चिकित्सक)

 

4. डॉ दीपक गुप्ता                  (दंत चिकित्सक)

 

5. डॉ. एल.सी. मढ़रिया          ( नेत्र रोग विशेषज्ञ)


डॉ निखिलेश गुप्ता बीएमओ,स्वेता सिंह बीपीएम, मनोजा रानी श्रीवास, शैल मानिकपुरी,सहित डॉक्टर्स, नर्सेस,टेक्नीशियन, स्वास्थ कार्यकर्ता उपस्थित रह कर  हेल्थ कैम्प को सफल बनाया।
नरेंद्र मिश्रा जी पूर्व बीईओ,प्राचार्य , समन्वयक आर के कोरी जी, बिकाश तिवारी सहित सभी डॉक्टर्स, नर्स,स्वास्थ कार्य कर्ताओं को नारियल,मीठा देकर गुडविल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजना को सफल बनाने में गुडविल पब्लिक स्कूल के प्रबंधन व स्टाफ, तथा टीचर्स, की भूमिका बहुत सराहनीय रही।

Get Loan

Comments