breaking post New

अग्रहरि समाज महिला मंडल कोटा ने मनाया सावन उत्सव,सावन सुंदरी बनी वर्षा गुप्ता।

पी.के. रेस्टोरेंट में लगभग 100 महिलाओं ने हरे परिधानों से तैयार होकर सावन महोत्सव मनाया।

कोटा - करगीरोड कोटा अग्रहरि समाज के महिला मंडल ने प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी भब्य सावन उत्सव मनाया और इसी कार्यक्रम में सावन सुंदरी का भी चयन हुआ।

स्थानीय पी के रेस्टोरेंट में अग्रहरि समाज की लगभग 100 महिलाओं ने सावन में हरियाली को महत्व देते हुए हरे हरे परिधानों से सुसज्जित होकर सावन उत्सव को मनाया। बिगत कई वर्षों से यह परम्परा चली आ रही है। सभी लोग मिल कर बड़े ही प्यार और आनंद से उत्सव मनाते है।

इस उत्सव में सावन सुंदरी के रूप में वर्षा गुप्ता चुनी गई और ताज पहना कर इनका सम्मान किया गया।
फिर सभी ने स्वादिस्ट ब्यनजनों का स्वाद लिया और उत्सव का समापन किया। अग्रहरि समाज महिला मंडल की सभी पदाधिकारी व सदस्यगण, तथा समाज के सभी घरों से महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय रही।

अग्रहरि महिला समाज कोटा की उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश गुप्ता सामाजिक कार्यों में सभी को साथ लेकर चलती है साथ ही अग्रहरि समाज महिला रामायण मंडली बना कर धार्मिकता, और सनातन धर्म की रक्षा के लिए रामचरित मानस के सुंदर काण्ड का संगीतमयी पाठ बड़ी ही श्रद्धा एवम सुंदरता के साथ कर रहीं है,प्रायः हर रोज नए नए स्थानों में धर्म की रक्षा और परिवार कल्याण के लिए मंगलभाव से पाठ किया जाता है। जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। इनके साथ अग्रहरि महिला समाज कोटा की बहुत सी धर्मप्रेमी महिलाएं इस सुन्दरकाण्ड के पाठ में सम्लित होती है।
Get Loan

Comments