breaking post New

ज्ञानज्योति हायर सेकंडरी स्कूल करगीकला में.. चार दबंग घुस कर.. छात्राओं से की बदतमीजी.. गाली गलौज,मारपीट।

शिक्षण संस्था में दबंगो, नशेड़ियों ने मचाया उत्पात कोटा थाने में टीचर व छात्राओं ने की शिकायत..बताया जान का खतरा.

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा, बिलासपुर- कोटा थाना अंतर्गत करगी कला ग्राम पंचायत में एक शिक्षण संस्था में दबंगों ने दिखाई दबंगई मारपीट,गली गलौच, छात्राओं के साथ बदतमीजी भी की, टीचरों के विरोध करने पर उनको भी जान से मारने की धमकी दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञान ज्योती हायर सेकंडरी स्कूल करगी कला में पढ़ाई चल रही थी तभी दोपहर बाद 3 बजे के लगभग आज 02/01/25 गुरुवार को कैम्पस के अंदर चार लोग घुश कर छात्राओं के साथ बदतमीजी सुरु कर दी भद्दी भद्दी गाली देने लगे। शिक्षकों ने विरोध किया समझाने लगे तो शिक्षकों के साथ भी मारपीट धक्का मुक्की गाली गलौच किया। जब युवराज साहू एवम कान्हा सोनी और अन्य शिक्षक समझाने लगे तो उनके साथ भी मारपीट धक्का मुक्की गाली गलौच किया। और डंडा उठाकर मारने लगे।

संस्था की प्रिंसिपल श्रीमती ज्योती साहू ने जब उनसे ऐसा करने के लिए मना किया तो उनके साथ भी बदतमीजी किया गली दी और डंडा से मारने दौड़े कंधे में डंडा लगा नही तो सर फट जाता।

स्कूल के अंदर घुश कर मारपीट करना निंदनीय कार्य है आपराधिक घटना है कई छात्राएं ,शिक्षक, सभी कोटा थाना पहुँच कर इस घटना की लिखित शिकायत की पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की करवाई करेंगे। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है। 

इन दबंगों पर पुलिस क्या कार्यवाई करती है यह पुलिस तय करेगी।लेकिन छात्राएं दहसत में है।शिक्षक भी डारे हुए है कि भविष्य में इस तरह की घटना दुबारा न हो।
Get Loan

Comments