बरसात के समय झरनों,व जलाशयों में पानी की गहराई बढ़ जाती है,रहें सावधान।
कोटा – करगीरोड कोटा से लगभग 10 किमी दूर औरापानी जलासय है जो पहाड़ों के बीच झील के रूप में अपने सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यंहा अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने औरापानी जलाशय पहुंचे 32 वर्षीय युवक की सोमवार सुबह डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पता चलने पर घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, नया सरकंडा गली नंबर-4 निवासी ऋषभ देव (32 वर्ष) सोमवार सुबह अपने पांच दोस्तों के साथ औरापानी जलाशय घूमने पहुंचे थे। सुबह करीब 6:30 बजे सभी दोस्त जलाशय में नहाने उतरे। इसी दौरान ऋषभ अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन
पानी की अधिक गहराई के कारण वे लापता हो गया डूब गया।
तब घटना की सूचना तत्काल कोटा थाना को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब छह से सात घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोपहर लगभग 1 बजे एसडीआरएफ की टीम ने ऋषभ का शव जलाशय से बाहर निकाला। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थोड़ी सी लापरवाही एक जिन्दगी ले गई।
*बांधों, जलाशयों,झरनों में बरसात के समय नहाने न उतरें।*
बरसात में जलाशयों से दूरी रखने की अपील की जाती है,जान जोखिम में डालें, यह हादसा एक बार फिर बरसात के मौसम में जलाशयों, बांधों और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में नहाने के खतरों को उजागर करता है। बारिश के दौरान जलस्तर और गहराई का सही अनुमान लगाना बड़ा मुश्किल होता है, जिससे थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे स्थानों पर नहाने या जोखिम उठाने से बचें। सावधानी बरतें जिनको अच्छे से तैरना नही आता वह ऐसे स्थानों में बिल्कुल न पानी मे उतरें।
Comments