breaking post New

कोटा में सीईओ के सूने मकान में ताला तोड़कर हुई लाखों की बड़ी चोरी- घटना से लोगों में खौफ।

नकदी और चांदी के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ,सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात।

कोटा बिलासपुर - बिलासपुर जिले के कोटा नगर स्थित पड़ाव पारा में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद, चांदी का गिलास और गुल्लक में रखी नगदी सहित लाखों रुपये की चोरी कर ली। घटना की पूरी वारदात मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मकान सूना देखते ही चोरों ने बोला दिया धावा

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बलराम सिंह ध्रुव जनपद पंचायत गीदम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर पदस्थ हैं और वर्तमान में गीदम में रहते हैं। कोटा के पड़ाव पारा स्थित उनके मकान में उनका भतीजा रहता है। 12 जुलाई को भतीजा अपने पैतृक गांव झिंगटपुर गया हुआ था, जिससे मकान खाली था।
घर का ताला तोड़कर नकदी और चांदी के सामान की चोरी

12 जुलाई की देर रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गोदरेज आलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद, एक चांदी का गिलास और गुल्लक में रखी नगदी चोरी कर फरार हो गए। परिवार की लाखों रुपये की संपत्ति चोर ले उड़े।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर होगी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बलराम सिंह ध्रुव ने कोटा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दीया है। घटनास्थल पर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें चोरी की पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
परन्तु चोरों के हौसले बुलंद है पुलिस की रात्री गस्त की पोल भी खुल रही है। कोटा में पूर्व में भी कई चोरी की बारदातें हुई है  जिनका अधिकांशतः आज तक  कोई सुराग नही मिला।

Get Loan

Comments