breaking post New

गुडविल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मानस मर्मज्ञ संत राधेश्याम महाराज के मुख्य आतिथ्य में हुआ ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

करगीरोड-कोटा - गुडविल पब्लिक स्कूल, करगीरोड-कोटा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज-चित्रकूट से पधारे मानस मर्मज्ञ संतशिरोमणि एवं दलहा बाबा आश्रम के संचालक श्री राधेश्याम महाराज जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम महाराज जी, स्कूल के डायरेक्टर *श्री आर.डी. गुप्ता*, श्रीमती *अनिता गुप्ता*, विधायक प्रतिनिधि *श्री प्रतीक त्रिवेदी* एवं प्राचार्य *श्री नवीन गुप्ता* की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं सरस्वती वंदना के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत *‘वंदे मातरम्’* का सामूहिक गायन किया गया।

समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं नागरिकों का मन मोह लिया। अपने बच्चों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम महाराज जी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रति प्रेम, संस्कार, अनुशासन एवं अच्छे नागरिक बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, दीदियों, कर्मचारियों एवं स्कूल प्रबंधन के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में *श्री प्रशांत गुप्ता, श्री संदीप गुप्ता, श्री अशोक बागरी, श्रीमती मनीषा बागरी, श्रीमती गुड्डी दुबे* सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के पालकगण एवं सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, नागरिकों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Get Loan

Comments