breaking post New

ISRO युविका 2026 में पी एम श्री सेजश की छात्रा सोनम साहू का हुआ चयन — कोटा के ग्राम पंचायत की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान।

स्टेट लेबल डिबेट प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्टीय स्तर के डिबेट प्रतियोगिता के लिए हुई चयनियत।

इंडिया क्राइम न्यूज़
करगी रोड कोटा-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा घोषित युविका (YUVIKA) 2026 चयन सूची में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कोटा की होनहार छात्रा सोनम साहू ने जगह बनाकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सोनम पी एम श्री सेजश विद्यालय,की छात्रा हैं। ही उनका नाम ISRO की आधिकारिक सूची में सामने आया, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
 यह उपलब्धि उनके विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है।
सोनम साहू, की कड़ी मेहनत, लगन और विज्ञान के प्रति गहरी रुचि का परिणाम है।
सोनम साहू ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा,
“मुझे बचपन से ही अंतरिक्ष और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा रही है। ISRO के युविका कार्यक्रम में चयन होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मैं इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर भविष्य में देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहती हूँ। मैं अपने माता-पिता, प्राचार्या और सभी शिक्षकों की आभारी हूँ, जिनके सहयोग से मैं यहाँ तक पहुँची।”
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सीमा त्रिखा दत्त ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा,
“यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। सोनम की मेहनत और अनुशासन उसे इस मुकाम तक लेकर आए हैं। हमें विश्वास है कि वह आगे भी सफलता हासिल करेगी और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।”
वहीं, विज्ञान शिक्षक ने बताया कि सोनम शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और विज्ञान विषय में उसकी विशेष रुचि रही है।
इस सफलता में अन्य विज्ञान शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने सोनम का मार्गदर्शन किया।
ISRO का युविका (Young Scientist Programme) देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसमें चयनित छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह, रॉकेट तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान की जानकारी विशेषज्ञों से प्राप्त होती है।
सोनम साहू की इस शानदार उपलब्धि मे जिले के कलेटर ने भी उत्साहवर्धन कर उज्वल भविष्य की कामना की,पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। परिजन, शिक्षक और स्थानीय लोग उन्हें बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
Get Loan

Comments