कान्हा के द्वारा, मित्रों के साथ, दही मटकी फोड़ कर भी उत्सव मनाया गया।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-बिलासपुर- गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और दधि से भरी मटकी फोड़ने की प्रस्तुति झांकियों के माध्यम से छोटे छोटे बच्चों ने बड़े ही मनमोहक अंदाज में दे कर उत्सव मनाया। स्कूल की तरफ से बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार दिये गए।

गुडविल पब्लिक स्कूल बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भी देने की पूरी कोशिश कर रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सोसल एक्टिविटीज का भी ज्ञान आयोजनों के माध्यम से प्रैक्टिकल रूप में कराया जाता है।

रक्षाबंधन का महत्व भी बच्चों को स्कूल में रक्षाबंधन कार्यक्रम करा कर बहनों ने भाइयों के हाथ मे रक्षाशूत्र बांध कर समझा। आज श्री कृष्ण से कर्मयोग,ज्ञान योग,सांख्ययोग, भक्तियोग, के बडे ही जीवन को सफल बनाने और आनंदित बनाने के लिए रहस्यमयी बने शुत्रों को समझने की जरूरत है।

जन्माष्टमी के उत्सव मानते हूए श्री कृष्ण के बताये हुए रास्ते पर चलने की नई पीढ़ी को बहुत जरूरत है। तभी तो सही मायने में श्रीकृष्ण के गीता के उपदेशों,सुदामा और श्री कृष्ण की मित्रता का महत्व समझ मे आएगा।



Comments