इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-बिलासपुर-- भारतीय डाक विभाग की समय समय पर विभिन्न योजनाये जनता के बीच आती है। जिन्हें जन जन तक पहुचाने,समझाने एवम डाक विभाग का ब्यवसाय बढ़ाने में अधिकारियों,कर्मचारियों,एवम पोस्ट ऑफिस एजेंटों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है।

बिलासपुर संभागीय डाक अधीक्षक के मार्गदर्शन में संभाग में सभी ने मिलकर सम्मान दिलाने लायक कार्य किया है। जिससे डाक अधीक्षक बिलासपुर विनय प्रसाद जी को सीपीएमजी श्रीमती वीना आर श्रीनिवासन जी रायपुर एवम डीपीएस दिनेश कुमार मिस्त्री जी रायपुर, ने सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में मुख्यातिथि सीपीएमजी श्रीमती वीना आर श्रीनिवासन जी, डीपीएस श्री दिनेश कुमार मिस्त्री जी, ए डी सौरभ कुमार जी,आलोक कुमार जी,रवी कुमार जी,पारधी सर जी, सहित सभी संभाग के डाक अधीक्षक- बिलासपुर-विनय प्रसाद जी, सरगुजा से एच आर साहू जी,रायगढ़ से एन के राजपाल जी, रायपुर से बी एल जांगड़े जी,दुर्ग से एच के महवार जी,बस्तर से आर पी वर्मा जी, रायपुर एस आर एम सरजीत सरकार जी, सहित सभी एसडीआई एवम अधिकारी गण उपस्थित रहे।

परिमंडल स्तर पर सीनियर सिटीजन खाता खोलने में बिलासपुर डिबीजन 2940 खाता खोल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला सम्मान बचत पत्र खाता 5904 खोल कर द्वतीय स्थान में रहा, एमआईएस 4847 खाता खोल कर दूसरे स्थान में रहा, सुकन्या खाता 25954 खोल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया, उक्त कार्यउप्लब्धि के कारण बिलासपुर संभाग कार्यालय के मुखिया डाक अधीक्षक विनय प्रसाद जी सीपीएमजी महोदया श्रीमती वीना आर श्रीनिवासन एवम डीपीएस श्री दिनेश कुमार मिस्त्री के हाथों सम्मानित हुए।
एचओ स्तर पर पूरे परिमंडल में बिलासपुर को सीनियर सिटीजन 741 खाता खोलने पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही एमआईएस 723 खाता खोलने पर द्वतीय स्थान प्राप्त किया।
इसमें पोस्टमास्टर बिलासपुर दीपक राही जी सम्मानित हुए।
सीनियर पोस्ट ऑफिस एजेंट बिलासपुर एच ओ के सतपाल सिंह ने परिमंडल स्तर पर 3134 खाता खोल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया एजेंट पोस्ट ऑफिस की मजबूत कड़ी है जो डाक बिभाग की योजनाओं को सफल।करने में अपनी पूरी ताकत लगाते है।
Comments