कोटा नगर के मंदिरों,भंडारा स्थलों में पहुँच कर.. प्रसाद वितरण कर.. सभी को हनुमान जयंती की बधाई दी.. प्रबलप्रताप सिंह जूदेव ने।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा- बिलासपुर-- करगीरोड कोटा में 23 अप्रैल को हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से नागरिकों ने मनाई।
संकर जी के मंदिर स्टेशन के पास हनुमान जी का प्राकाट्योत्सव सुबह से ही पूजा अर्चना के साथ मनाया गया और दोपहर 12 बजे से ही भंडारे का आयोजन करते हुए प्रसाद बितरण किया गया।
साथ ही दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर हटरी चौक में बिसाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इसी तरह नाका चौक के आगे शंकर हनुमान जी के मंदिर में मातृ शक्तियों के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया साथ ही भोलू महराज के द्वारा बिसेष पूजा की गई और भंडारे का आयोजन रखा गया यंहा भाजपा के कोटा विधानसभा के छाया बिधायक प्रदेश मंत्री,घरवापसी कार्यक्रम के प्रमुख प्रबलप्रताप सिंह जूदेव दर्शन करने पहुँचे इनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,जिला महामंत्री मोहित जायसवाल,जिला संयोजक बेंकट लाल अग्रवाल,ब्रजेन्द्र मिश्रा,राजेश साहू,नलिनकान्त साहू,सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता,वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता,सोमदत्त गुप्ता,रजनीश गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहकर मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।फिर जूदेव जी ने भंडारे में प्रसाद वितरण करते हुए सभी को श्री हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी।
कोटा नगर के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया।
महासक्ति चौक में भी हनुमान मंदिर में जूदेव जी पहुँच कर दर्शन किये और भंडारा का प्रसाद वितरण किया उपस्थित सभी हनुमत प्रेमियों को हनुमानजी के प्रकाट्योत्सव की बधाई दी।
Comments