breaking post New

कोटा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी.. हरिओम द्विवेदी बैगा जनजाति को .. 74 वें गणतंत्र में दी सौगात... आये सुर्खियों में।

जाति प्रमाण पत्र वितरित कर.. कोटा एसडीएम हरिओम दिवेदी ने 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर-- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात अभियान जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासियों के लिए काफी राहत लेकर आई हैं। जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाने की उनकी बरसों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है।
 
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ऐसे रिकार्ड रहित आदिवासियों के गांवों में जाति निर्धारण के लिए विशेष ग्रामसभा का सिलसिला शुरू कर दिया है। ग्राम सभा द्वारा उनकी जाति का अनुमोदन किये जाने के उपरांत राजस्व अधिकारियों द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाये जा रहे है।
 
भेंट मुलाकात संपन्न होने के पिछले एक सप्ताह में 200 से ज्यादा बैगा आदिवासियों के जाति प्रमाण पत्र जारी किये गये हैं। कोटा एसडीएम हरिओम द्विवेदी ने आज दर्जनभर बैगा आदिवासियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित कर उनकी गणतंत्र दिवस की खुशियां दोगुनी कर दी।
 
जाति प्रमाण पत्र मिल जाने से उन्हें अब औपचारिक पहचान मिलने के साथ ही शिक्षा एवं अन्य सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने का मार्ग भी प्रशस्त हो गये हैं। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जाती प्रमाण पत्र बाँट कर अपने अच्छे.. निष्ठा.. पूर्वक कार्य करने से सुर्ख़ियों में आ गए है।
Get Loan

Comments