बेतन न देने एवम काम से निकालने के विरोध में.. मजदूर प्रबंधन के खिलाफ .. बैठे हड़ताल पर।
मेटल एन्ड इंजीनियरिंग वर्क्स यूनियन ने भी किया समर्थन।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर--कोरोना काल मे जंहा एक ओर मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट नजर आ रहा है तो वही ऐसी बिसम परिस्थितियों में साथ देने के बजाय भिलाई इंजीनियरिंग कारपोरेशन-बी ई सी चौक हथखोज में मजदूर प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल में बैठ गए है। मिली जानकारी के अनुसार प्रबंधन द्वारा मजदूरों को दो महीने से बेतन नही दिया जा रहा है। और बिना किसी पूर्व सूचना के गेट बंद कर नोटिस लगा दी मजदूरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया काम से निकाल दिया गया।
इस तरह से प्रबंधन के मनमानी रवैये की खिलाफ मजदूर काम बंद कर हड़ताल में बैठ गए इनके समर्थन में छत्तीसगढ़ मेटल एन्ड इंजीनियरिंग वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष आदित्य सिंह, महा सचिव अरविंद श्रीवास्तव भी मैदान में उतर गए और कहा कि इस तरह से कोरोना काल मे मजदूरों को काम से निकालना दो माह का बेतन न देना सर्वथा गलत है। प्रबंधन इनको बेतन दे और काम पर भी रखे हम प्रशासन से तथा प्रबंधन से यही मांग करते है। इसी के चलते आंदोलन जारी है।
*बेतन न देने एवम काम से निकालने के विरोध में.. मजदूर प्रबंधन के खिलाफ .. बैठे हड़ताल पर।*
*बेतन न देने एवम काम से निकालने के विरोध में.. मजदूर प्रबंधन के खिलाफ .. बैठे हड़ताल पर।*
Comments