breaking post New

जनप्रतिनिधियों ने डाक अधीक्षक बिलासपुर को ज्ञापन देकर..कोटा पोस्ट ऑफिस को नगर के अंदर शिफ्ट कराने की मांग की.. अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही शिफ्ट कर देंगे..आप लोग निश्चिन्त रहें।

पोस्ट ऑफिस को ग्राम पंचायत क्षेत्र में नगर से 3 किमी दूर ले जाने के बिरोध में.. जनता और जनप्रतिनिधिगण लगातार 8 माह से.. डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से नगर के अंदर शिफ्ट करने की मांग कर रहे है।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा - बिलासपुर-  करगीरोड कोटा के पोस्ट ऑफिस को कोटा नगर के अंदर शिफ्ट करने के संबंध में डाक अधीक्षक बिलासपुर को जप्रतिनिधियों ने मिलकर जनता को होने वाली समस्यायों से अवगत कराते हुए बिगत दिनों ज्ञापन देकर पोस्ट ऑफिस ग्रामपंचायत क्षेत्र से हटा कर नगर पंचायत क्षेत्र में नगर के अंदर शिफ्ट कर शीघ्र संचालित करने की मांग की।

ज्ञात हो कि नगर के कई लोग अपने माकान को किराए से देने के लिए आवेदन पहले से ही डाक बिभाग के इंस्पेक्टर के द्वारा डाक अधीक्षक बिलासपुर को दे चुके है। जिसमे लिखा गया है कि 6 माह तक 3000/- रुपया किराया लिया जाएगा इसके बाद 7000/- या उससे अधिक जो भी एफआरएसी की टीम जो निर्धारित करेगी लिया जाएगा। इस तरह से डाक अधीक्षक महोदय के अधिकार के अंदर होने के कारण तुरंत शिफ्टिंग में कोई परेशानी नही होगी और 8 माह पहले इसी तरह की शर्त पर आनन फानन में ग्रामपंचायत क्षेत्र रानीसागर मौहारखार में शिफ्ट किया गया था। चूंकि एक बार इन्ही शर्तो पर शिफ्टिंग कर चुके है और इसका विरोध जनता और जप्रतिनिधियों ने भरपूर किया है।

उपर्युक्त सारी बातों को संज्ञान में लेते हुए जप्रतिनिधियों को डाक अधीक्षक महोदय ने आश्वासन देते हुए कहा कि मार्च में टारगेट बहुत रहता है फाइनेंसियल मंथ भी है लास्ट मार्च या अप्रैल में शिफ्ट करा देंगे।
आप लोग निश्चिन्त रहें।

डाक अधीक्षक महोदय से मिलकर ज्ञापन देने गए बैंकट लाल अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता जिला कार्य समिति सदस्य, प्रदीप कैशिक भाजपा नेता,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि,सांसद प्रतिनिधि, बिधान सभा चुनाव प्रभारी, नरेंद्र गोश्वामी पार्षद,संतोष गुप्ता कांग्रेश के वरिष्ठ नेता एवम कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रहरी समाज छत्तीसगढ़, वरिष्ठ नेता दीपक रजक पूर्व जनपद सदस्य,शैलेष गुप्ता कांग्रेश नेता बिधायक प्रतिनिधि, आर डी गुप्ता-प्रदेश अध्यक्ष- सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, एवम प्रदेश सचिव अग्रहरी समाज छत्तीसगढ़, रामलाल साहू जी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी सहित कई जप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर पोस्ट ऑफिस को नगर के अंदर जल्द ही शिफ्ट करने की मांग की।

Get Loan

Comments