breaking post New

गर्मी के कारण करगीरोड कोटा में लोगों को नही मिल रहा नल से पानी।

इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा बिलासपुर- करगीरोड कोटा में लोगों को नही मिल रहा नल से पानी। सुबह से रात तक लोग एक एक बाल्टी पानी के लिए भटकते नजर आते है। बोर वालो के घर जा जा कर पानी भर का ला रहे है।नगर के सभी पुराने कुंआ नगर से गायब हो गए है जो जल स्तर बढ़ाने में और ऐसे समय मे पानी से प्यास बुझाने के काम आते थे।

तालाब भी सूखने के कगार पर है जिनमे थोड़ पानी बचा है वह बहुत ही गंदा व दुसित है पानी उपयोग लायक नही है। 

*कोटा नगर पंचायत के सीएमओ सुखसागर खुटें ने* बताया कि टैंकर से उपलब्ध कराएंगे पानी।अभी पानी की समस्या को नही सुलझाया जा सकता।

जलस्तर गिरने से कई पाइप बोरों में डाले गए है लेकिन नही कर रहे काम नही निकल रहा पानी।

कोटा नगर पंचायत में टैंकरों के माध्यम से हर वार्डों में जंहा पानी की दिक्कत है वंहा पहुचाया जाएगा।

सायद पार्षदों को भी जल संकट का अनुमान है।पुराने बोरो से नही पूरा मिल रहा पानी,नगर में नए बोरों की है आवस्यकता। 

बहरहाल मई जून में जल संकट बढ़ रहा है पानी का सदुपयोग करें ब्यर्थ पानी बर्बाद न होने पाए। जल ही जीवन है। नगर पंचायत को इस जल संकट से निपटने के लिए अतरिक्त नए बोर कराने की आवस्यकता है और जल स्तर बढ़ाने के लिए कुआँ और तालाबों के सम्बर्धन एवम संरक्षण की महती आवस्यकता है।
Get Loan

Comments