*जिले के सभी कलेक्टरों को स्वास्थ एवम परिवार कल्याण बिभाग मंत्रालय रायपुर ने आयुर्वेद के नुस्खों, का पालन करवाने, इम्युनिटी बढ़ाने के सम्बन्ध में दिये निर्देश।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*
12/09/2020
*कोटा बिलासपुर*-- रायपुर महानदी भवन से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय ने प्रदेश में कोबिड 19 की बढ़ती हुई स्थिति को देखते हुये, इस बैस्विक कोरोना महामारी से लड़ने के लिये, कुछ बचाव के सुरक्षित उपाय करने के परिपालनार्थ दिशा निर्देश जारी किये है।
जिले के सभी कलेक्टरों को भी इसके प्रचार प्रसार के लिये मंत्रालय ने आदेश भेजा है। मनुष्य के शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता ही रोग से लड़ने की ताकत प्रदान करती है। इस लिये सरीर की इम्म्युनिटी बढ़ाने के लिये कोबिड 19 से बचने के लिये मंत्रालय ने आदेस जारी किया है।
आयुर्वेदिक पद्धति, योग, ध्यान, आसन, से शरीर की रोगप्रतिरोधक छमता बढ़ाई जा सकती है।
निर्देश में हर ब्यक्ति को गरम पानी पीना चाहिए क्योंकि कोविड 19 का वायरस गले से अन्दर प्रवेश करता है।
काढ़ा पीने से भी वायरस का प्रभाव कम हो सकता है, जिसमे तुलसी पत्ती कालीमिर्च, अदरख, गिलोय,को पानी मे अच्छे से उबाल कर काढ़ा बना कर पीना चाहिये। हल्दी डाल कर गुनगुना दूध दिन में दो बार सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। ठंढी चीजे बासी खाना बाहर के समान को खाने से बचना भी सुरक्षित उपाय है।
आयुर्वेद, होम्यो पैथी, योग आसान प्राणायाम ध्यान ये साभी तरीके इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है रोगप्रतिरोधक छमता के मजबूत रहने से कोई भी संक्रमण जल्दी प्रभावित नही करता है, यदि प्रभावित भी हो गये तो उपचार से जल्दी ठीक भी हो जाते है।
रोज के खाने में गरम मसाला दाल चिनी, लहसुन, अदरख जीरा आदि का प्रयोग भी लाभदायक होगा। विटामिन सी जिंक कैल्सियम, प्राप्त होने वाली चीजें खाने में प्रयोग में लें। स्वस्थ शरीर है तो जीवन की सारी खुशियाँ है।
*स्वास्थ एवम परिवार कल्याण बिभाग मंत्रालय ने कोबिड 19 से बचाव, एवम इम्यूनिटी बढ़ाने के दिये सुझाव।*
*स्वास्थ एवम परिवार कल्याण बिभाग मंत्रालय ने कोबिड 19 से बचाव, एवम इम्यूनिटी बढ़ाने के दिये सुझाव।*
Comments