breaking post New

पुलवामा हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशब्यापी तिरंगयात्रा के साथ कोटा में भब्य तिरंगायात्रा का आयोजन।

भाजपा कोटा मंडल के द्वारा अहिल्याबाई होलकर जयंती मनाने के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।
 
 इंडिया क्राइम न्यूज़ 
 
कोटा बिलासपुर- कोटा में भाजपा कोटा मंडल के तत्वधान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी मंडल कोटा में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सभी सदस्य जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्य नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्य सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु एवं सभी बूथों के इकाई अध्यक्षगण दिनांक 27/5/2025 को भारतीय जनता पार्टी मंडल कोटा के द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव एवं स्वर्गीय अहिल्याबाई होलकर के 300 वी जयंती के उपलक्ष में कार्यशाला का आयोजन साहू धर्मशाला रेस्ट हाउस के पास किया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की अच्छी भीड़ रही।
 
इसके बाद दोपहर बाद साहू धर्मशाला कोटा से आतंकवादियों के द्वारा पुलवामा में 26 निर्दोष लोगों का नरसंहार और बहनों के सिंदूर उजाड़ने का काम करने वाले पाकिस्तान के आतंकियों को सबक सिखाने और बदला लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्रमोदी जी ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम से आतंक के खिलाफ अभियान छेड़ा, इस पर भारत की जल,थल,नभ की तीनों सेनाओं के बीर भारती के सपूतों ने तीन दिन में ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया,इस भारत की सम्मान जनक बिजय के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत मे तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।कोटा में भी आज भब्य विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरे नगर का भरपूर तिरंगायात्रा को समर्थन मिला।
Get Loan

Comments