breaking post New

पत्रकार संघ कार्यालय का उद्घाटन विधायक अटल श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में हुआ विधायक ने भवन के लिए राशि देने की घोषणा की

मुख्य मार्ग पर जाम लगने संबंधी समस्या का किया निरीक्षण
 कोटा बिलासपुर - बिकासखण्ड कोटा के, बेलगहना पत्रकार संघ के कार्यालय का, क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा 25 जुलाई को उद्घाटन संपन्न हुआ।
 इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने प्रजातंत्र में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता वह कार्य आइना है जो समाज, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को आईना दिखाता है तथा धरातल में सत्य की खोज कर समाज के पीड़ित लोगों को न्याय दिलाता है। विधायक श्री श्रीवास्तव ने पत्रकार संघ को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा बेलगहना के मुख्य मार्ग में जाम लगने संबंधी समस्या से अवगत कराने पर स्थल पर जाकर अवलोकन किया साथ ही जनता, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के समनवय से समस्या के निराकरण की बात कही। उन्होंने फुटपाथ पर बैठने वाले छोटे व्यापारियों के लिए गुमटी प्रदान करने की बात कही। 

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों द्वारा भवन निर्माण की मांग रखी गई जिस पर उन्होंने भूमि के चयन उपरांत राशि प्रदान करने की घोषणा की।श्री श्रीवास्तव ने पत्रकार संघ के कार्यालय हेतु फर्नीचर व खेल सामग्री प्रदान करने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार संघ के संरक्षक हनुमान अग्रवाल ने पत्रकार साथियों से मिलजुल कर जनहित व न्याय की दिशा में लेखनी का उपयोग करने की बात कही। संघ के संरक्षक रवि रजक ने पत्रकारों के विरुद्ध प्रताड़ना संबंधी मामलों में बढ़ोतरी की ओर ध्यान आकर्षित कर पत्रकार सुरक्षा कानून हेतु प्रयास करने की मांग की।  क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रतिनिधि सचिन साहू व कोटा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने भी पत्रकारों से प्रजातंत्र के प्रहरी के रूप में कार्य करने की अपेक्षा की तथा संघ के संरक्षक हनुमान अग्रवाल के पत्रकारता के क्षेत्र में विगत 35 वर्षों से निर्भीक पत्रकार के रूप में किए गए कार्यों की प्रशंसा की साथ ही श्री अग्रवाल को क्षेत्र में पत्रकारिता क्रांति का जनक बताया। कार्यक्रम को पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी संबोधित किया। नवनियुक्त अध्यक्ष इमरान खान ने आभार प्रदर्शन किया तथा मंच संचालन श्री राम गंधर्व ने किया इस अवसर पर कोटा, रतनपुर, खोगसरा क्षेत्र के पत्रकार साथी के अलावा जनप्रतिनिधि व  कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Get Loan

Comments