breaking post New

मुख्य मार्ग पाली की दुर्दशा देख कलेक्टर ने कहा किसी भी दुर्घटना का जिम्मेदार होगा ठेकेदार,पी डब्ल्यू डीअधिकारी।*

मुख्य मार्ग पाली की दुर्दशा देख कलेक्टर ने कहा किसी भी दुर्घटना का जिम्मेदार होगा ठेकेदार,पी डब्ल्यू डीअधिकारी।*

पाली की सड़क की खस्ता हालत देख नाराज कलेक्टर ने कहा-- 17 तारीख के बाद किसी भी दुर्घटना के लिये लोक निर्माण विभाग व लापरवाह ठेकेदार होंगे जिम्मेदार, की जाएगी कड़ी कार्यवाई*

*ठेकेदार के द्वारा मिलीभगत कर घटिया नाली निर्माण कार्य को धड़ल्ले से दिया जा रहा अंजाम,नही हो रही कोई ठोस करवाई।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*

15/09/2020

*बिलासपुर*  बिलासपुर से कटघोरा रोड काफी ब्यस्त मुख्य मार्ग है पाली में यँहा निर्माण कार्य कछुये की गति से हो रहा है। रोड की खस्ता हालत आवागमन में बहुत बाधा डालती है ऊपर से नाली निर्माण का काम भी अधूरा।

इन्ही समस्यायों का जायजा लेने बीते सोमवार 14 सितंबर को कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल अपने दौरे के दौरान पाली पहुँची जहाँ सड़क की हालत को देखकर भड़क गई तथा ठेकेदार को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की।

इस दौरान कलेक्टर द्वारा पाली में सड़क निर्माण व मरम्मत तथा नगरीय सीमा में सड़क के दोनों ओर अबतक के कराए गए नाली निर्माण के अलावा डूमरकछार के समीप मुख्यमार्ग में निर्मित बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर असंतोष जाहिर करते हुये कहा कि आने वाले 17 सितंबर के पश्चात यदि पाली मुख्यमार्ग पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो उसके लिये लापरवाह ठेकेदार के अलावा लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे।तथा संबंधितों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई भी की जायेगी।

कलेक्टर द्वारा आगामी तीन दिवस के भीतर सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण बिभग के अधिकारी- कर्मचारियों को दिए है।वहीं नगर के भीतर से भारी वाहनों के गुजरने के दौरान उड़ने वाली धूल से आमजनों व दोपहिया सवारों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिये प्रतिदिन नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने के लिये भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

साथ ही नाली निर्माण के कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नही करने, निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व शीघ्र पूरा करने ठेकेदार एवं उप अभियंता को सख्त हिदायत दीं।

कलेक्टर द्वारा मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार को सड़क सुधार/मरम्मत कार्य की प्रगति से 17 सितंबर तक रोजाना अवगत कराने को भी कहा गया है।

ज्ञात हो कि पाली नगर के भीतर से होकर गुजरी मुख्यमार्ग के किनारे दोनों ओर कराए जा रहे नाली निर्माण के कार्य मे ठेकेदार द्वारा जमकर अनियमितता बरती जा रही है। पूर्व में जिसकी शिकायत कलेक्टर से होने के पश्चात लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को मौके पर भेजकर घटिया निर्माण को तोड़वाया गया था तथा कार्य का देखरेख करने वाले उप अभियंता एस के पात्रे के साथ ठेकेदार को भी जमकर फटकार लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के सख्त निर्देश दिए गए थे।

  इन्ही बातों को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा नाली निर्माण की मजबूती पर सवाल उठाने लगे है लेकिन ठेकेदार व कार्य का मूल्यांकन करने वाले उप अभियंता पात्रे के कानों में जूं तक नही रेंग रही। लगता है कलेक्टर का निर्देश इनके लिए कोई मायने नही रखता और शायद इसीलिए घटिया व मनमाने कार्य को बेखौफ होकर अंजाम दिया जा रहा है।आने वाले समय मे जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ेगा।

Get Loan

Comments