*पक्के मकानों में रहने का सपना कमजोर तबके के लोगों का हुवा पूरा।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--- भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत प्रधान मंत्री आवास योजना सरकार और गरीब जनता के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट रही, इसी योजना के तहत पूरे देश मे प्रधानमंत्री आवास बनाये गए, शहरी क्षेत्र, और ग्रामीण क्षेत्र के लिए सरकार के द्वारा अनुदान राशि निश्चित की गई है, अब जंहा देखो पक्के मकान ही नजर आ रहे है झोपड़ियां गायब हो रही है, यह योजना भारत के गरीब परिवारों के लिए बरदान साबित हुई है।*
*इसी क्रम में कोटा नगरपंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आज अनुज्ञा पत्रों का वितरण किया गया । जिसे नगरपंचायत में पार्षदो द्वारा स्वयं दिया गया, कोटा नगरपंचायत के 14 वार्डो में सब से ज्यादा वार्ड नंबर 04 का आवास पास हुआ, यँहा भी पार्षद श्री अमरनाथ साहू जी, जो कि बीजेपी के जाने माने कार्यकर्ता है, इनके द्वारा अपने वार्ड में प्रधान मंत्री आवास योजना में बने घरों के अनुज्ञा पत्र दिए गए। आज कोटा नगर के काफी घरो में उत्साह है कि अब उन लोगो को पक्के मकान में रहने का अवसर मिलेगा, और बरसात गर्मी, शर्दियों में एक पक्की छत के नीचे चैन से जीवन गुजरेगा।*

Comments