कोटा नगर का बढ़ाया मान, दृढ़संकल्प बना सफलता का कारण।
इंडिया क्राइम न्यूज़
18/06/26
कोटा - कोटा नगर के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी प्रेरणा गुप्ता के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से इनके पूरे परिवार और रिश्तेदारों के साथ ही कोटा नगर में सभी खुशी मना रहे है ।
वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता एवं श्रीमती राधा गुप्ता की बेटी प्रेरणा गुप्ता ने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर एवं परिवार का नाम रोशन किया है। प्रेरणा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है ।
सीए परीक्षा देश की कठिन व्यावसायिक परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अध्ययन, अनुशासन और धैर्य की आवश्यकता होती है। प्रेरणा गुप्ता ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सतत प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
प्रेरणा गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने हर परिस्थिति में उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर शिक्षा तथा मार्गदर्शन मुझे दिया। वहीं शिक्षकों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने उन्हें कठिन समय में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मेरे प्यारे भाई प्रणय गुप्ता ,सिद्ध गुप्ता ने समय समय पर मुझे प्रोत्साहित किया,प्रेरणा ने कहा कि सफलता का कोई दूसरा तरीका नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं से भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और कठिन परिश्रम करने का संदेश दिया।
लोगों का कहना है कि प्रेरणा की सफलता नगर की अन्य छात्राओं और युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Comments