breaking post New

कोटा में बिजली ब्यवस्था चरमराई,बरसात शुरू होते ही बिजली बंद की समस्या से परेशान लोग..अधिकारियों का उत्तर - "दिखवाते है"

बरसात में कंही ट्रांसफार्मर जल रहा तो कंही खंभों के डब्बो में लग रही आग, रात दिन बिजली बंद की समस्या,

इंडिया क्राइम न्यूज़
07/07/26

बिलासपुर - करगीरोड कोटा निवासी इन दिनों बिजली की समस्या से परेशान है। बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी समय पर उपलब्ध नही मिलते। रात की समस्या हो तो समझ मे आता है यंहा तो दिन में भी अधिकारियों को बिजली बंद की समस्या बताई जाती है तो उत्तर आता है दिखवाते है,भेजते है,सुधरवाते है, और इसी अस्वासन में सुबह से साम हो जाती है बिजली नही सुधरती है। जब शहर का ऐसा हाल है तो ग्रामीण इलाक़ों का क्या हाल होगा।

अधिकारियों का रोना - बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर है ठेका कर्मचारियों के मत्थे चल रहा बिजली विभाग।

6/07/26 को सुबह पड़ाव पारा के मुहल्ला देवरिहा पारा में बिजली के खंभे में आग लग जाती है,कई बार सूचना लोगों ने बिजली विभाग को दी और सोसल मीडिया में लिखा तब बिजली सप्लाई काट कर सुधार कार्य किया गया। रात में फिर बिजली बाधित हो गई इस चक्कर मे कुछ घरों में बिजली रात से ही नही है और 7/07/26 मंगलवार को भी दिन भर लाइट नही रही,जिससे पीने के पानी से लेकर गर्मी में बिना बिजली के दिन भर रहना पड़ रहा है।
जब इस संबंध में कोटा के बिजली विभाग के जे ई आशिष माहेश्वरी जी से बात की गई तो उन्होंने कहा सुधरवा देते है, फिर तीन घंटे बाद पूछा गया तो कहा कि स्टाफ अभी नही है थोड़े समय मे सुधरवा देते है पर साम तक नही बिजली खंभे से सुधरी। फिर ए ई श्री माथुर जी से बात की गई बिजली बंद की समस्या बताई गई तो उन्होंने कहा मैं पता करता हूँ बोलता हूं सुधारने के लिए। लेकिन हालात वही बिजली सुधारने कोई कर्मचारी नही आया। अब ऐसी स्थिति में उपभोक्ता क्या करे। भाजपा के सुशासन पूर्ण सरकार में ऐसे हालात से जनता परेशान है।
बिजली की परेशानी के हालात पूरे बिलासपुर जिले में है खबरे पढ़ने को मिलती रहती है, बरसात के पहले का मेंटिनेंस बिजली विभाग ने सही ढंग से किया होता तो शायद ऐसे हालात नही होते,जनता का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ कभी भी फुट सकता है। और उपभोक्ता बिजली ऑफिस का घेराव कर सकते है
सरकार को अधिकारियों के
 कार्यों में कसावट लाने की जरूरत है। अब तो लोग यह भी कहने लगे है भाजपा की सरकार में अधिकारियों का ही राज्य है,जनता की नही अफसर की चलती है।
Get Loan

Comments