breaking post New

कोटा वार्ड 9 में रोड के किनारे खड़े सूखे पेड़ से बढ़ा खतरे का अंदेशा, कभी भी गिरकर ले सकता है कई जाने- फिर कौन होगा जिम्मेदार।...?

कोटा - रेस्ट हाउस रोड में भारतीय बिद्या पीठ के पास कई महीनों से रोड किनारे खड़ा सूखा नीम का पेड़,रोड की तरफ पूरी तरह से झुकते जा रहा है,वारिश का मौषम आ रहा है तेज अंधड़,तूफान में यह गिर कर आसपास के घरों में रहने वाले लोगो को तहस नहस कर सकता है,चलती रोड है नजदीक स्कूल है दिनभर आवागमन चलता रहता है कभी भी यह पेड़ गिर कर राहगीरों की भी जान ले सकता है।

ऐसी खतरनाक स्थिति वार्ड में मेन रोड में खड़ी है। इसकी चिंता किसी को नही है।वार्ड के पार्षद, नगर पंचायत के अध्यक्ष,कर्मचारी,अधिकारी,आम जनता सभी सामान्य और वीआईपी नेता भी आते जाते है।परंतु इस खतरे का समाधान किसी ने नही किया।

नगर पंचायत को इस दिशा में संज्ञान लेना चाहिए जन हित में और इस पेड़ को कटवा कर मडरा रहे खतरे को दूर करे और पेड़ की लकड़ी बेंच कर इसके कटवाने का खर्चा भी निकाल लें।
लगता है सभी किसी बड़ी गंभीर घटना के इंतजार में आंखों में पट्टी बांधे बैठे है।
Get Loan

Comments