breaking post New

मुंगेली के विद्यार्थी का.. रुढ़की विश्वविद्यालय आई आई टी में चयन होने पर.. मिला विशिष्ट प्रतिभा सम्मान।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
मुंगेली-  नगर के प्रतिष्ठित सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेमदास देवांगन के सुपौत्र एवं रघुराज देवांगन एवं भारती देवांगन व्याख्याता के पुत्र दिव्यांश देवांगन को देवांगन जन कल्याण समिति रिसाली भिलाई के द्वारा विशिष्ट प्रतिभा से सम्मानित किया गया है।

 
दिव्यांश देवांगन मूलतः देवांगन मोहल्ला शंकर मंदिर रोड मुंगेली का रहने वाला है जो कि अपनी प्रतिभा से आज रुढ़की जैसे टॉप लेबल के विश्वविद्याल में पढ़ाई कर रहा है l दिव्यांश शुरू से ही मेघावी छात्र रहा है अपने स्कूल जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेता रहा।घर वालों से मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांश अपने हर परीक्षा में 90 प्रतिशत से ऊपर ही लाया है इसलिए आज अपनी प्रतिभा से हमारा बेटा भारत के टॉप विश्वविद्यालय में अपना पोजिशन बना कर पढ़ाई कर है साथ ही घर वाले दिव्यांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किये और अपना व मुंगेली नगर का नाम रौशन करे यही हमारा आशीर्वचन के रूप मेंआशीर्वाद है।
Get Loan

Comments