breaking post New

*मरवाही में बिधायक शैलेश पाण्डे, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेतागण, भिड़े धुँआ धार प्रचार में।*

*मरवाही में बिधायक शैलेश पाण्डे, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेतागण, भिड़े धुँआ धार प्रचार में।*
*कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और विधायक शैलेश पांडेय ने किया धुआंधार प्रचार, जन संपर्क और रैली के जरिये दक्षिण मरवाही में जीत के लिए लगाया जोर*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*17/10/2020*

*बिलासपुर*--  मरवाही में मचा महासंग्राम किसी का नामांकन बैध तो किसी का दिया गया अबैध करार। कोई चिंता में डूबा तो कोई जोड़ तोड़ में मशगूल। आगे क्या होगा, कौन बनेगा बादशाह, यह सिर्फ मरवाही की जनता जनार्दन को ही मालूम है। डॉक्टर गम्भीर सिंह, और डॉक्टर के के ध्रुव में से और अन्य उम्मीदवारों में से कौन जीतेगा कौन बनेगा बिधायक मरवाही यह तो समय ही बताएगा।

  फिलहाल उपचुनाव को लेकर प्रचार तेज हो चुका है । नामांकन के बाद सभी पार्टी के प्रत्याशी प्रचार में जुट गए है । कांग्रेस से दक्षिण मरवाही में प्रचार की कमान संभाले कांग्रेस के स्टार प्रचारक और बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय धुआंधार प्रचार कर रहे है ।

*वहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम* और विधायक शैलेश पांडेय ने आज 10 ग्राम सभाएं ली  जिसमे लोहारी, कटरा,बेलझिरिया,उसाड़, धुम्मा टोला,बरौर, टिकठी,बगरार,तेन्दुमुदा और कछार है ।

*विधायक शैलेश पांडेय ने कहा* कि कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ के के ध्रुव के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। विधायक शैलेश ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किये गए विकास के कार्य से मरवाही की तस्वीर बदलेगी। 

प्रचार करने विभोर सिंह,उत्तम वासुदेव, नारायण श्रीवास,नारायण शर्मा,राकेश मसीह,महेंद्र शुक्ला,भानु ओत्तावि,विनय शुक्ला,बून्द कुँवर,वीरेंद्र बघेल,अजय राय,अरुण भद्र,उमा पाव,जगदीश,मोहन शुक्ला और सभी सेक्टर और बूथ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्तिथ थे और बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।
Get Loan

Comments