कोरबा क्षेत्र में अलग अलग स्थानों में तीन जिंदगियां चली गई..तीन घरों में मौत का मातम।
दिल्ली में भी दर्दनाक हादसा।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोरबा--(इंडिया क्राइम न्यूज) मिली जानकारी के अनुसार नए साल का पहला दिन 3 परिवारों को जिंदगी भर का मातम दे गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। और बाकी दो तीन लोग घायल हुए हैं।
नए साल की पिकनिक मनाने में दुर्घटना रविवार शाम बालको थानांतर्गत ग्राम अजगरबहार मार्ग में हुई। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सुरेश कुमार उइके का पुत्र चेतन कुमार उईके अपने दोस्तों के साथ नये साल में पिकनिक मनाने सतरेंगा शिवा ओरकरे के मोटर साइकल क्रमांक सीजी 06 जीएफ 5607 में गया था। मोटर साइकल को चेतन चला रहा था, पिकनिक मनाकर वापस आते समय शाम करीबन 4 बजे ग्राम अजगरबहार के आगे मोड़ के पास, रोड किनारे चार के पेड़ में टकराकर एक्सीडेंट के शिकार हो गए। चेतन कुमार उईके के पूरा चेहरा, सिर में गंभीर चोट लगने एवम सिर फट जाने से अधिक खून निकल जाने से घटना स्थल पर ही चेतन की मृत्यु हो गई। बाल्को पुलिस ने मृतक चेतन के विरुद्ध धारा 304 ए भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया है।
वहीँ सुबह करीब 10 बजे हुई एक अन्य घटना में पाली थाना अंतर्गत पोडी लब्दापारा निवासी रंजित कुमार पटेल अपने साथी रवि पटेल, जय सिह के साथ रवि के मोटर सायकल से पाली गया हुआ था। कुछ देर बाद रंजीत के भाई को मोबाईल से सूचना मिली कि रंजित लोगों का एक्सीडेंट हो गया है। शिव मंदिर चौक के पास बिलासपुर की तरफ से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए.सी 5409 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये एक्सीडेंट करने से, रंजित कुमार के बाये हाथ, सिर, पैर में गंभीर चोट लगने के कारण ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। रवि और जय सिंह के हाथ, पैर में चोंट लगी है। टिकैत राम की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 279, 337, 304ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
इससे पहले रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी के समीप दोपहर के वक्त एक बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। मृतक फूल सिंह कंवर ग्राम भालू सटका का निवासी था। वह किसी काम से शहर आया था। मृतक के भाई पदम कुमार ने बताया कि फूल सिंह शहर क्यों आया था इसकी जानकारी उसे नहीं है। घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सफेद रंग की कार ने बाइक सवार को चपेट में लिया था। कार चालक को लोग पकड़ पाते कि इससे पहले ही वह घटनास्थल से फरार हो गया।
नव वर्ष की प्रथम रात में ही दिल्ली की एक स्कूटी सवार महिला को देर रात 3 बजे के लगभग कर सवारों ने टक्कर मार दी और महिला कार के साथ कई किलोमीटर तक घसिटती रही सरीर,कपड़ो के चीथड़े उड़ गए, फिर सूचना पर पुलिस जाँच पड़ताल करने पहुँची महिला।मृत हालात में मिली सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कर चालको को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नव वर्ष में कंही खुसी तो कंही गम का माहौल रहा।
Comments