breaking post New

प्रेस क्लब कोटा में हुई गणेश जी की स्थापना..घर- घर, एवम पंडालों में बिराजे विघ्नहर्ता।

प्रेस क्लब के नए भवन में.. पत्रकारों ने.. विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा अर्चना कर.. पत्रकारों में एकता और समृद्धि की कामना की।

 इंडिया क्राइम न्यूज 

कोटा बिलासपुर - प्रेस क्लब कोटा के नए भवन में पत्रकारों ने बिघ्न बिनायक प्रथम पूज्य श्री गौरी नंदन गणेश जी की स्थापना गणेश चतुर्थी के दिन कर पूजा अर्चना की।
आचार्य हरीश चौबे जी के द्वारा बिधि बिधान से पूजा कराई गई प्रेस क्लब के संरक्षक आर डी गुप्ता , संजीव शुक्ला, पदाधिकारी- रामनारायण यादव,बिकास तिवारी, अंकित सोनी, दैनिक पूजा प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष सूरज गुप्ता, सचिव जावेदखान,रमेश भट्ट सहित कई पत्रकार साथियों ने उपस्थिति दी और पूजा में सम्लित हुए।

पत्रकारों की एकता और सुख समृद्धि के लिए गणेश जी की स्थापना कर पूजा की जा रही है सभी पत्रकार मित्र सुबह शाम को होने वाली आरती में सम्लित होने का समय निकालें।
इसी तरह अधिकांश घरों में गणेश जी की स्थापना पूजा की जा रही है। जगह जगह बने पंडालों में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा की जा रही है।
Get Loan

Comments