देश की राजधानी दिल्ली सहित सभी राज्यों, पूरे भारत के लिए गौरव का प्रतीक .. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ..पूरे आन- बान- शान से सम्मान सहित फहराया गया।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- सम्पूर्ण भारत देश में पूरे आन, बान, शान, के साथ तिरंगा फहराया गया । भारत के सभी राज्यों में भी तिरंगा फहराया गया । और इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के साथ-साथ कोटा ब्लॉक में भी एस डी एम कार्यालय, तहसील कार्यालय, में जनपद कार्यालय, स्लीपर फैक्ट्री, सी वी रमन यूनिवर्सिटी सहित सभी स्कूलों में, शासकीय,अशासकीय सभी संस्थाओं में भारत की शान गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ससम्मान फहराया गया।
जैसा कि सभी जानते हैं की 26 जनवरी 1950 को देश को संवैधानिक आजादी मिली थी, और सभी को स्वतंत्रता, समानता, विचारों की अभिब्यक्ति की स्वतंत्रता, कानूनी आजादी का अधिकार मिला था। इसलिए इसे लेकर 26 जनवरी 1950 से भारतवासी इस महानतम दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में बड़े ही हर्ष, सम्मान, गर्व से माना रहे है।
Comments