breaking post New

वंदेमातरम मित्रमंडल की बिलासपुर व कोटा की सभी शाखाओं की संयुक्त बैठक खूंटाघाट में हुई सम्पन्न।

लगभग 300 वंदेमातरम मित्रमंडल के सदस्य रहे उपस्थित,एएसपी ट्रैफिक श्री रामगोपाल करियारे भी पहुचें।
कोटा बिलासपुर- बंदेमातरम मित्रमंडल की बिलासपुर की सभी शाखाओं व कोटा शाखा की संयुक्त बैठक रतनपुर के पास स्थित खूंटाघाट डैम के बोटिंग क्लब में सम्पन्न हुई इस बैठक में लगभग 300 बंदेमातरम मित्रमंडल के सदस्य केशरिया जैकेट में पहुँचे थे।
बंदेमातरम मित्रमंडल की यह 73 वीं बैठक है संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन जी के नेतृत्व में 5000 से अधिक सदस्य मातृभूमि की रक्षा और सनातन धर्म की रक्षा तथा हिन्दू बहन बेटियों की रक्षा के लिए रात दिन तैयार रहती है।
इस आयोजन में बिलासपुर से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन जी सहित बंदेमातरम मित्रमंडल के पदाधिकारी,सदस्यगण पहुचें,कोटा से कोटा प्रभारी प्रफुल्ल कुमार चौहान,श्रीमती अल्का चौहान,तपस्या चौहान, सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष व बंदेमातरम मित्रमंडल के सदस्य आर डी गुप्ता, अग्रहरी समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश सचिव,कोटा अग्रहरी समाज की संरक्षक श्रीमती अनिता गुप्ता, पत्रकार प्रशांत गुप्ता, संदीप गुप्ता, जान्हवी गुप्ता, अर्चिता गुप्ता, अपूर्वा गुप्ता, अपर्णा गुप्ता, सिद्धार्थ अग्रहरी, स्वरा गुप्ता,श्रष्टि अग्रहरी, श्रीमती प्रीती त्रिवेदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रदेश पदाधिकारी मंजीत सिंह पवार, सह संयोजक कोटा रामनारायण तिवारी, रामायण के प्रकांड विद्वान राजाराम पांडेय (प्रयागराज) रामगोपाल ध्रुव, भाजपा मंडल महामंत्री शुलेश पांडेय, गुलाब जैन, भाजपा नेता बार्ड पार्षद बेंकट लाल अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में बिलासपुर व कोटा के तथा आसपास के बंदेमातरम मित्रमंडल के सदस्य पहुचें।
आर डी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म,हिंदुत्व,व भारतीयता पर प्रकाश डाला।
श्री राजाराम पांडेय जी प्रयागराज वालों ने सनातनधर्म की रक्षा के लिए गिद्धराज जटायु और विधर्मी आक्रांता के रूप में रावण का जिक्र किया और शास्त्रों के अनुसार धर्म की रक्षा के लिए सस्त्रों के उठाने का भी महत्व बताया। 
वही अपने उद्बोधन में अतिथि ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने अपने देश से आईआईटी में एक्सपर्ट स्टूडेंट, डॉक्टर्स,नई टेक्नोलॉजी में एक्सपर्टों को विदेश जाने से रोकना और इनकी सेवाएं भारत देश की उन्नति,बिकाश में लगाना या सभी का काम है।नसे से नवयुवको को बचाना है। एक्सीडेंट से मारने वालों में देश के युवाओं की संख्या ज्यादा है इनको नसे से बचना सभ्य समाज का काम है पुलिस तो अपना काम कर रही है।
बंदेमातरम मित्रमंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा कि हम अपना समय, धन,श्रम सब देश व हिदुस्तानियों, सनातनधर्म की रक्षा के लिए हिन्दू बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए अर्पित करते है।और हमारे संघ के सदस्य एक आवाज में पीड़ितों कि मदद करने पहुँचते है। संघ की उपलब्द्धियाँ बताई।
पार्थो मुखर्जी ने भी युवाओं के आगे आने और हिंदुत्व की रक्षा की बात की साथ ही बेटियों को अपनी सुरक्षा के लिए सस्त्रों को चलाने के अनुभव कराना चाहिए।
मंच का संचालन प्रफुल्ल मिश्रा ने किया, वंही संजय मिश्रा सीए की तरफ से बैठक ब्यवस्था सहित शानदार बात्सल्य भोज की ब्यवस्था की गई थी।
कोटा में नियमित शाखा लगाने के लिए कोटा प्रभारी प्रफुल्ल कुमार चौहान व अल्का चौहान ने कड़ी मेहनत की इसके परिणाम स्वरूप कोटा में लगातार शाखा संचालित हो रही है और 20 बंदेमातरम मित्रमंडल के सदस्य बैठक में पहुँचे। प्रदेश अध्यक्ष श्री जैन जी ने इसकी सराहना की।
Get Loan

Comments