डाकघर के ऐसे अधिकारी जिनको नगर की जनता ने प्यार के साथ स्थानांतरण में ऐतिहासिक बिदाई दे कर जनता के बीच संबंधों को दिखाया।
संवाददाता - प्रशांत गुप्ता
सरगुजा कोरिया- छत्तीसगढ़ में सायद पहली बार किसी उप पोस्टमास्टर के स्थानांतरण में ऐसे कर्मा नृत्य और उत्सव के साथ बिदाई दी गई,यह जनता के बीच पोस्टऑफिस डाकघर और ऐसे नेक ईमानदार,कर्तब्य परायण कर्मचारियों अधिकारियों के बीच अच्छे संबंधों को दर्शाता है।

श्री डी एल भारद्वाज जी का उप डाकघर रामानुजनगर से स्थानांतरण उप डाकघर खड़गंवा के लिए हो गया है। इस उपलक्ष्य में इनके जनता के साथ अच्छे कार्यो मधुर ब्यवहार,सहयोग और डाकघर के प्रति बढ़ती बिश्वस्नीयता के कारण वहां के स्थानीय लोगों एवम विभागीय कर्मचारियों ने आपने प्रेम को दर्शाते हुए कर्मा नृत्य के साथ।जबरदस्त उत्सवपूर्ण माहौल में ऐतिहासिक आयोजन कर बिदाई समारोह सम्पन कर बिदाई दी।
*डाक अधीक्षक श्री एच आर साहू जी ने*- कहा कि डाक विभाग देश की प्राचीन अति विश्वस्नीय संस्था है। बड़ी खुशी होती है जब हमारी संस्था के किसी कर्मचारी,अधिकारी की ऐसी जनता के प्रति प्रेम अपने कार्यों की निपुणता के परिणाम स्वरूप उनको स्थानांतरण पर ऐसी ऐतिहासिक बिदाई दी जाती है। इस आयोजन से एक अच्छी प्रेरणा भी अच्छे कार्यों को करने के लिए मिलती है। उन्होंने भी अच्छे सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।
Comments