breaking post New

*परसाद में किराना ब्यापारी की निर्मम हत्या.. कारण अज्ञात..पुलिस जाँच में जुटी..जिले में बढ़ते जा रहे अपराध।*

*परसाद में किराना ब्यापारी की निर्मम हत्या.. कारण अज्ञात..पुलिस जाँच में जुटी..जिले में बढ़ते जा रहे अपराध।*

हत्यारों ने मुह में सराब की बोतल ठूसी..फिर धारदार औजार से की हत्या..आपसी रंजिश की आशंका।

इंडिया क्राइम न्यूज़

बिलासपुर-- भाजपा नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक के गांव परसदा में एक किराना ब्यापारी की हत्या कर दी गई है। उसके मुंह में शराब की बोतल ठूंसा गया है फिर किसी धारदार हथियार से गले को काट दिया गया है। इस घटना से गांव के साथ आसपास के पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


 

इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार परसदा निवासी भगतराम कौशिक 52 वर्ष की गांव में ही किराना दुकान है। दुकान घर से कुछ दूर में होने के कारण वह दुकान में ही सोया करता था। रविवार रात को भी वह खाना खाने के बाद 10 बजे दुकान में सोने चला गया था। इसी दौरान उसकी हत्या की गई है।

घटना के जानकारी घरवालों को उस समय हुई जब कुछ लोग सुबह दुकान में सामान लेने पहुंचे। लोगों ने देखा कि दुकान के शटर का ताला खुला हुआ है लेकिन दुकान बंद है। तब दुकान के मालिक भगतराम को ग्राहकों ने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं दे रहा था। इसके बाद लोगों ने इस बात की जानकारी भगतराम के घरवालों को दी। तब वे मौके पर पहुंचे तब उन्होंने भगतराम की लाश खून से लथपथ हालत में देखी। घर वालों ने देखा कि उसके मुंह में शराब की बोतल ठूस दी गई है। इसके अलावा गले को किसी धारदार हथियार से काट दिया गया है।जिसके कारण आस-पास खून ही खून है।

इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्यता में ये मामला हत्या का ही है। पुलिस ने बताया कि दुकान के गल्ले में एक लाख रुपए कैश और कुछ छुट्टे पैसे भी रखे हुए थे। जिसे आरोपी नहीं ले गए हैं। इसका मतलब ये है कि आरोपी हत्या करने के ही मकसद से दुकान में घुसे थे। बताया जा रहा है कि भगतराम ने कुछ समय पहले ही गांव में एक जमीन खरीदी थी। उसी जमीन में उसका एक और घर भी बन रहा है। रविवार रात को निर्माणाधीन घर में उसका बेटा सो रहा था। ऐसे में पुलिस को शक है कि मामला जमीन विवाद से भी जुड़ा हो सकता है। पुलिस जाँच में ही हत्या की सही जानकारी सामने आएगी।

Get Loan

Comments