breaking post New

भाजपा के वरिष्ठ नेता बेंकट अग्रवाल ने कोटा वार्ड 9 से 421 वोटों से जीते और अध्यक्ष को सर्बधिक 640 वोट दिला कर रचा इतिहास...घर घर पहुँच कर जनता का जताया आभार।

वरिष्ठता के आधर पर भाजपा पार्टी ने कमल छाप से उम्मीदवार बनाया बैंकट अग्रवाल को.. जनता ने दिया भरपूर आशीर्वाद।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा बिलासपुर- भाजपा से वरिष्ठ नेता बैंकट लाल अग्रवाल को कोटा में वार्ड 9 से पार्षद का प्रत्यासी बनाया गया था।

बैंकट लाल अग्रवाल जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगने वार्ड 9 में निकले इन्होंने अपने लिए और भाजपा से कोटा अध्यक्ष के लिए सरोज दुर्गेश साहू को जिताने की अपील करते रहे। लगातार इनके संपर्क एवम इनके सहयोगियों की कड़ी मेहनत से तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से कोटा की जनता ने इनको भरपूर आशिर्वाद दे कर लगभग 421 वोटों से जिताया वंही इसी 9 वार्ड से  कोटा में सबसे ज्यादा लगभग 640 वोटों से अध्यक्ष पद के लिए सरोज दुर्गेश साहू को वोट देकर जनता ने राजतिलक लगाया। यह भाजपा की विस्वशनियता को जनता के बीच दर्शाता है।

लगभग सभी 15 वार्डो में पार्षदों सहित सिर्फ 3 वार्डों को छोड़ कर जनता ने भाजपा के सुशाशन पर मुहर लगा कर भारी मतों से पार्षदों को जिताया है। वही अध्यक्ष के लिए सरोज दुर्गेश साहू को नगर की जनता ने ऐतिहासिक मतों से लगभग 3300 सौ से अधिक मतों से जीता कर रिकार्ड बना दिया सभी  16 जीते हुए प्रत्याशियों ने नगर के मतदाताओं, शुभचिंतकों, का आभार रैली निकालकर घर घर मिलकर जताया धन्यवाद दिया।
Get Loan

Comments