breaking post New

गजेंद्र का सहारा श्रीहरि बने इसलिए भगवान को हमेशा याद करें क्योकि कि वे ही हमार कल्याण करते है - पं. दशरथ नंदन

  • गजेंद्र का सहारा श्रीहरि बने इसलिए भगवान को हमेशा याद करें क्योकि कि वे ही हमार कल्याण करते है - पं. दशरथ नंदन
  • गजेंद्र का सहारा श्रीहरि बने इसलिए भगवान को हमेशा याद करें क्योकि कि वे ही हमार कल्याण करते है - पं. दशरथ नंदन
कोटा - संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन कोनचरा में चल रहा है जहां बडी संख्या में पहुंचकर भक्त भाव विभोर होकर कथा का श्रवण कर रहे है ।

  कोनचरा में सुरेंद्र गुप्ता एवं गुप्ता परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा आयोजन किया गया मंगलवार को पंचम दिवस की कथा में व्यास गद्दी से पंडित दशरथ नंदन जी नें बहुत सुंदर प्रसंग बताते हुए कहा कि गजराज को मगरमच्छ रूपी काल ने पकडा उसी तरह हमारी दशा है हाथी का सिर्फ श्रीहरि सहारा बने इसलिए भगवान को हमेशा याद करें क्योकि कि वे ही हमार कल्याण करते है भगवान का नाम कल्याणकारी है । यह शरीर हमें भगवान भजन के लिए मिला है इसी में मन लगाय हर समय प्रभु का स्मरण करें ।


पंचम दिवस की कथा में बाल लीला , गोवर्धन पूजा के प्रसंग बताते हुए पंडित जी नें उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया सभी भक्त भाव विभोर होकर  संगीत पर नाचते रहे उत्साह और आनंद के साथ श्रोता कथा का रसपान करते रहे ।

गिरीराज जी के दर्शन के साथ गिरीराज भगवान का व्यास पीठ से बहुत ही सुंदर प्रसंग वर्णन किया गया ।

कथा के दौरान सुंदर झांकिया भी काफी आकर्षक रही इस दौरान श्रीकृष्ण भक्तों नें भगवान की लीलाओं का दृश्य और नृत्य देखकर उत्साह से भरे रहे ।
Get Loan

Comments