breaking post New

बिलासपुर शाहर के बीच युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप..अपराधियों को नही रहा पुलिस का डर।

सिरगिट्टी गुंबर चौक के पास सड़क किनारे लाश मिलने से सहरवासी दहसत में।

परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की हत्या, मर्डर कर.. कार से शव को लाकर फेंकने का अंदेशा।

इंडिया क्राइम न्यूज़


बिलासपुर-- न्यायधानी छत्तीसगढ़ का दूसरे नंबर का विकसित शहर है, यह अमन चैन के लिए मशहूर था, बिगत कुछ बर्षो से अपराध और अपराधियों का गढ़ बनते जा रहा है। शरीफ क्षेत्र वाशियों में असुरक्षा का डर बैठते जा रहा है। यह पुलिस के लिए चुनौती का विषय बनते जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार  शहर की मुख्य जगह सिरगिट्टी गुंबर चौक के पास मेनरोड से थोड़ा अंदर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लगभग 20 वर्षीय एक युवक की हत्या करके आरोपियों ने चलती कार से शव को सड़क पर फेंक दिया प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है। देर रात में मृतक युवक की पहचान हो सकी है। पता चला कि मृतक यश कुमार साहू जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है। यह सरगुजा जिले के लखनुपर का रहने वाला था। वह बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और उसके साथ यह हादसा हो गया। बहर हाल बिलासपुर पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है।



सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में, स्थित गुंबर चौक के पास, रोज की तरह मंगलवार को दोपहर लगभग 2.30 बजे लोगों का आना जाना  जारी था। इसी दौरान लोगों की नजर सड़क से थोड़ा दूर जमीन पर पड़े एक खून से लतफत युवक पर पड़ी। पास जाकर देखा तो करीब 20 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा हुआ था। इसे देख कर लोगों के होश उड़ गए । घटना की सूचना तत्काल सिरगिट्टी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान के लिए पुलिस देर शाम तक सोशल मीडिया के माध्यम से पता लगाने में लगी रही।

हत्या के सुराग ढूढने के लिए आस पास के सीसीटीवी  फुटेज खंगाल कर रही पुलिस।

सिरगिट्टी पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही। है। पुलिस को उम्मीद है कि शव को फेकने वालों और उनके वाहन का जरूर पता चल जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया में मृतक की फोटो अपलोड की गई है। इससे देर रात तक उसकी पहचान हो सकी।

जंहा पर शव मिला, वहीं पास में पुलिस का गश्त पाइंट भी है।

अपराधियों को पुलिस का खौफ नही रहा लगातार आपराधिक घटनाये हत्यायें हो रही है इस घटना में भी बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद युवक के शव को चलती कार से फेंका गया है। उसकी नाक से निकला खून सूख गया था। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इससे जाहिर है कि युवक की हत्या कंही दूसरी जगह की गई होगी, फिर शव को घटना स्थल पर लाकर फेक गया होगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रिपोर्ट आने के बाद ही सच का खुलासा होगा।

मिली जानकारी के अनुसार युवक का शव जिस स्थान पर मिला है, उससे कुछ ही कदम दूर पुलिस का गश्त पाइंट भी है। यहां पुलिस के जवान हमेशा खड़े रहते हैं, लेकिन मंगलवार की दोपहर मौके पर कोई जवान मौजूद नहीं था। सूनसान इलाका देखकर शव फेंककर आरोपी फरार हो गए।
 
लेकिन एक सुलगता सवाल यह भी है कि .. शव को शहर के बीच ऐसी जगह पर ही क्यों फेका गया..इसके पीछे अपराधियों का क्या संदेश हो सकता है। खैर यह सब पुलिस की जाँच का विषय है  जल्द ही पुलिस अपराधियों तक पहूँच जाएगी।

जानकारी यह भी आ रही है कि बिलासपुर में अंबिकापुर के छात्र की हत्या करके कार सवार बदमाशों ने लाश को रायपुर नेशनल हाईवे पर छोड़ दिया और भाग गए। मंगलवार सुबह 11 बजे दिल्ली IAS कोचिंग एकेडमी से लौटते हुए यश साहू ने आखिरी बार अपने पिता से बात की तो वह डरा सहमा लग रहा था। फिर उसने पिता से सोने जाने की बात कही।

बिलासपुर में मंगला के चंद्र विहार कॉलोनी में किराये के रूम में यश साहू रहता था। उसके पिता किराना का व्यवसाय अंबिकापुर में करते हैं। सोशल मीडिया पर मृतक की तस्वीर वायरल करके पुलिस ने छात्र की पहचान की है। CCTV फुटेज के आधार पर कार की पहचान करके हत्यारों की तलाश की जा रही है।
Get Loan

Comments