breaking post New

गरबा नाईट 2024 का शानदार आयोजन हुआ सम्पन्न..मुख्य अतिथि आर डी गुप्ता सहित, राकी सलूजा,कन्हैया यादव ने दीपप्रज्वलित कर किया शुभारम्भ।

बैष्णवी मंगलम में छठ के दिन डांडिया गरबा का आयोजन.. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन छ ग, महिला प्रकोष्ठ  ने किया।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-बिलासपुर- शारदीय नवरात्री के पर्व पर बैष्णवी मंगलम में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन छ.ग. के प्रदेश अध्यक्ष, संभाग अध्यक्ष बिलासपुर- सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, प्रमुख आयोजक, कन्हैया यादव के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन छ ग महिला प्रकोष्ठ मुंगेली ने  इस भब्य आयोजन को किया। इस बर्ष कार्यक्रम का शानदार तीसरा बर्ष है।

गरबनाइट 2024 मुंगेली के इस भब्य आयोजन के मुख्य अतिथि श्री आर डी गुप्ता-प्रदेश अध्यक्ष-सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़

​​​​​​, श्री मति अनिता गुप्ता-प्रदेश सचिव- अग्रहरी बैश्य समाज छत्तीसगढ़, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राकी सलूजा- संचालक एस मानसी होन्डा, प्रशांत कुमार गुप्ता तथा विशिस्ट अतिथियों के गरिमामयी उपस्थित में  दुर्गा माता जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर, डांडिया खेल कर कार्य क्रम की सुरुआत की गई।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन छग के प्रमुख कन्हैया यादव ने मुख्यातिथि श्री आर डी गुप्ता जी का पुष्पगुच्छ और मोमेंटों भेंट कर सम्मान किया। वंही आयोजक मंडल की सदस्यों ने श्रीमती अनिता गुप्ता, अध्यक्षता कर रहे श्री राकी सलूजा सहित सभी विशिस्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ और मोमेंटों भेंट कर मंच में सम्मान किया।

गरबा नाइट में- ग्रुप डांडिया डांस,फैंसी ड्रेस, बेस्ट डांडिया डांस, बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड मुख्य अतिथि श्री आर डी गुप्ता जी के हाथों एवम सभी अतिथियों की उपस्थिति सभी विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान किया गया।

मुख्यातिथि श्री आर डी गुप्ता जी ने अपने उदबोधन में कहा कि - ऐसे डांडिया रासगरबा के आयोजन प्राणियों में एक ऊर्जा का संचार करते है, और नवरात्री में माता को सबसे ज्यादा डांडिया रासगरबा नृत्य भजन  पसंद है, इससे  माता जल्दी प्रसन्न हो कर अपने भक्तों का परम कल्याण करती है। इस लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए और इस आयोजन के आयोजक मंडल एवम इस आयोजन में अपनी उपस्थिति देने वाले ,सहयोग करने वालोँ को तथा डांडिया रासगरबा में भाग लेने वाले सभी को इस नेक कार्य को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

इस शानदार तीसरे बर्ष  के गरबनाइट मुंगेली आयोजन में प्रमुख रूप से सम्माननीय अतिथियों सहित श्री स्वतंत्र मिश्रा-अध्यक्ष सहर कांग्रेस कमेटी मुगेली,श्री स्वतंत्र तिवारी-असिस्टेंट लीगल एन्ड डिफेंस कौंसिल जिला न्यायालय मुंगेली,श्री बीरेंद्र पाटले, साहू थिरेपी, ईश्वर बैस-प्रदेश अध्यक्ष छत्रिय समाज छग, प्रशांत कुमार गुप्ता-प्रदेश कोषाध्यक्ष- सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, बिनोद नागदेव- अध्यक्ष औसधि बिक्रेता संघ, देव गोस्वामी- डायरेक्टर देव पब्लिक स्कूल,नीरज सिंह-सी मार्ट, रिंकू सोनकर- सोनकर लाइट, श्रीमती अनिता लहरे-दीक्षा ब्यूटी पार्लर, जितेंद्र साहू- मां बैष्णवी मंगलम,अमित सत्यपाल-गुरुकृपा मोबाइल,सूरज मक्कड़-राज प्रॉपर्टी, प्रबीण बैष्णव-प्रदेश मंत्री छग चेंबर आफ कामर्स एन्ड इंडस्ट्रीज मुंगेली,राकेश साहू-सचिन मेडिकोज,राजकुमार अरतानी- राज दाल मिल, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन महिला प्रकोष्ठ मुंगेली की सदस्यगण श्रीमती रेणुका ताम्रकार, श्रीमती पूर्णिमा सोनी,श्रीमती वर्षा यादव,श्रीमती सोनल सोनी,श्रीमती वर्षा सोनी,श्रीमती मंजली यादव, श्रीमती नम्रता ताम्रकार, श्रीमती रिमझिम यादव,श्रीमती नेहा ठाकुर,श्रीमती सिलोचना ठाकुर,श्रीमती लता देवांगन,
बिनोद रायसागर जिला अध्यक्ष मुंगेली, आनन्द गुप्ता जिला उपाध्यक्ष मुंगेली- सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, वरिष्ठ पत्रकार, नीलकमल,पुखराज सिंह ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग महिलाये,
कन्यायें,पुरुष सामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Get Loan

Comments